मैनपुरी CO अशोक कुमार सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

बना लो वीडियो, खूब बना लो, मैनपुरी CO अशोक कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बोले- अखिलेश को दिखा देना

Mainpuri Police Viral Video: पुलिस और सपा कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। CO अशोक कुमार सिंह वीडियो बनाने और उसे अखिलेश यादव को दिखाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mainpuri CO Ashok Kumar Singh Viral Video: आगरा मंडल के मैनपुरी जनपद से पुलिस और समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच कथित तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मैनपुरी में तैनात क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एक व्यक्ति से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं - “बना लो वीडियो, खूब बना लो और अखिलेश यादव को दिखा देना।” वीडियो में क्षेत्राधिकारी अपनी नेमप्लेट दिखाते हुए मूंछों पर ताव देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारी और सपा कार्यकर्ता के बीच हुई तीखी बहस

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी प्रदर्शन के दौरान का है, जहां पुलिस अधिकारी और सपा कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में कथित तौर पर सपा कार्यकर्ता पुलिस अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास करता नजर आता है और सत्ता परिवर्तन के बाद कार्रवाई होने की बात कहता सुनाई देता है। इसके जवाब में क्षेत्राधिकारी वीडियो बनाने और उसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिखाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

हालांकि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस अधिकारी के आत्मविश्वास और दबाव में नहीं आने से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग पुलिस अधिकारी के कथित तेवर और बातचीत के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव को लेकर बहस तेज हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा सत्ता में वापसी का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश उचित है? दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों से भी सार्वजनिक स्थानों पर संयमित और मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत