श्रद्धा दुबे (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

श्रद्धा दुबे केस में ‘सर’ पर सस्पेंस बरकरार, फिर चर्चा में आए यूपी की सियासत के महिलाओं से जुड़े पुराने विवाद

Shraddha Dubey Case: श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद मामले में उसके वायरल ऑडियो में जिस ‘सर’ का जिक्र है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब तक ‘सर’ की गुत्थी नहीं सुलझती, मामला अनसुलझा ही रहेगा।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • महिलाओं और राजनेताओं के विवादित रिश्तों का सिलसिला है पुराना

  • नेताओं से लेकर नौकरशाहों तक, विवादों में घिर चुकें हैं कई रसूखदार नाम

  • क्या श्रद्धा ले रही किसी काल्पनिक 'सर' का नाम?

Suspense Remains Over 'Sir': नागपुर में रिमांड मिल जाने के बाद लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम को श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस मिली है, लेकिन इस मामले में उसके वायरल ऑडियो में जिक्र किए गए ‘सर’ को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि जब तक ऑडियो में जिक्र किए गए ‘सर’ की गुत्थी नहीं सुलझती, तब तक यह मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं माना जा सकता।

कौन है वो रहस्यमयी सर

श्रद्धा जिस सर का जिक्र कर रही है, क्या वह वाकई कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति है या श्रद्धा ने सिर्फ शिवा को धमकाने के लिए किसी काल्पनिक नाम का सहारा लिया है, यह भी एक बड़ा सवाल है।

मधुमिता कांड की चर्चा तेज

यूपी में महिलाओं और राजनेताओं के विवादित रिश्तों का लंबा सिलसिला रहा है। यूपी में हाल के वर्षों में राजनीति और महिलाओं के बीच विवादित रिश्तों का सबसे बड़ा मामला मधुमिता शुक्ला हत्याकांड का है। 24 साल की कवियत्री मधुमिता की लखनऊ की पेपर मिल कॉलोनी में 9 मई 2003 को हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में वे गर्भवती पाई गईं।

मामले में मायावती की गठबंधन सरकार के राज्य मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का नाम सामने आने पर हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। डीएनए टेस्ट में पुष्टि हुई कि मधुमिता के गर्भ में मौजूद बच्चा अमरमणि त्रिपाठी का ही था। मायावती को अमरमणि त्रिपाठी को बर्खास्त करना पड़ा और 24 अक्टूबर 2007 को देहरादून की विशेष अदालत में अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु मणि त्रिपाठी को उम्र कैद की सजा सुनाई। इस हत्याकांड के कारण अमरमणि त्रिपाठी का तेजी से बढ़ता हुआ राजनीतिक करियर लगभग खत्म ही हो गया।

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड

महिलाओं के आरोपों से पहले भी मची है सियासी हलचल

यूपी में दो कद्दावर मुख्यमंत्रियों के नाम भी महिलाओं से जुड़े विवादों के लिए चर्चित रहे हैं। एक की कुर्सी गई तो दूसरे को पारिवारिक विवादों में उलझना पड़ा। बीजेपी के भी कुछ निचले स्तर के नेताओं पर इस तरह के आरोप मीडिया के जरिये लगे थे। 2026 में बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक महिला नेता ने भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष पर संगठन में पद देने के बदले कथित तौर पर 'यौन संबंध' की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। ऑडियो और शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

गोंडा जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को भी ऐसे ही एक मामले के चलते जून 2025 में पार्टी ने निष्कासित किया था। मई 2025 में, गोंडा जिला कार्यालय की सीढ़ियों का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे।

अमर किशोर कश्यप

नेताओं से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक जुड़े है विवादों के तार

सीतापुर के पूर्व समाजवादी विधायक महेंद्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू को 2013 में गोवा पुलिस ने पणजी के एक होटल से सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। सीतापुर से ही कांग्रेस के सांसद रहे राकेश राठौर को पुलिस ने यौन शोषण के एक आरोप में गिरफ्तार किया था।

उन्नाव के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर 2017 में यौन शोषण का आरोप लगा और सजा होने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया। बीजेपी के ही सांसद रहे स्वामी चिन्मयानंद पर भी 2019 में यौन शोषण का आरोप लगा था।

राजनेताओं के अलावा अनेक ब्यूरोक्रेट्स भी इस हम्माम में नंगे होते रहे हैं। कुछ पर तो उन्हीं के परिवार ने इस तरह के आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में श्रद्धा शुक्ला द्वारा दिए गए सर का नाम भी एक रहस्य बनता जा रहा है।

कुलदीप सिंह सेंगर

रिपोर्ट: इशांक दीक्षित

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास