असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी दिखाएगी दम, गठबंधन के बाद पहली रैली, 5 लाख की भीड़ जुटाने का दावा

Owaisi Chandrashekhar Azad Lucknow Rally: 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली होगी। जो गठबंधन के बाद पहली रैली है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • गठबंधन के बाद अब एक मंच पर दि‍खेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर

  • लखनऊ में 26 नवंबर को संविधान द‍िवस पर करेंगे रैली

  • रैली में 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया

AIMIM Azad Samaj Party Alliance: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली होगी। जो गठबंधन के बाद पहली रैली है।

इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक मंच पर नजर आएंगे। दोनों दलों ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। आयोजकों ने इसमें 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।

गठबंधन में तीरसे दल को मिलाने की तैयारी

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने 26 नवंबर को होने वाली रैली का ऐलान किया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

रैली के जरिए दोनों दल उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक गठबंधन की ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और आगे की योजना का खुलासा किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में किसी तीसरे दल का समर्थन लेने की कोशिश भी की जा रही है।

बीजेपी के साथ सपा को भी निशाने पर लेने की तैयारी

रैली में बीजेपी के साथ समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लेने की तैयारी है। खासतौर पर सपा के मुस्लिम नेताओं और आजम खान को लेकर भी सवाल उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही मुस्लिम और दलित समाज के लिए बड़ी घोषणाएं किए जाने का दावा किया गया है।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा करेगा शक्ति प्रदर्शन

इस रैली के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम और दलित समाज के लोगों को जुटाने की तैयारी है। इसका मकसद दोनों वर्गों को एक मंच पर लाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक विकल्प तैयार करना है।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा