सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

14 अगस्त को लखनऊ में मौन पदयात्रा: विभाजन की पीड़ा साझा करेंगे विस्थापित परिवार, सीएम योगी करेंगे संबोधित

CM Yogi Silent March: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को सीएम योगी के नेतृत्व में मौन पदयात्रा निकलेगी। सरदार पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक पदयात्रा के बाद विस्थापित परिवार अनुभव साझा करेंगे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

CM Yogi Silent March On Partition Horrors Remembrance Day: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मौन पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार (14 अगस्त) को लखनऊ में जीपीओ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक प्रस्तावित पदयात्रा उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनेगी, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपार पीड़ा झेली।

नई पीढ़ी तक पहुंचेगी विभाजन की त्रासदी की पीड़ा

जारी कार्यक्रम के अनुसार, लोकभवन प्रेक्षाग्रह में विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के माध्यम से उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी भी संबोधित करेंगे।

बैठक में ये रहे शामिल

इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमा सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, विधायक सरोजनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज बोरा, विधायक मलिहाबाद जयदेवी, विधायक बख्शी का तालाब योगेश शुक्ला, विधायक लखनऊ पूर्व ओपी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अर्चना मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, प्रतिनिधि, पंजाबी समाज, प्रतिनिधि, सिख समाज, प्रतिनिधि सिंधी समाज और प्रतिनिधि, बंगाली समाज समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव