अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ सोर्स- सोशल मीडिया
लखनऊ

BJP सरकार है या दुकानदार? JPNIC को प्राइवेट सेक्टर को देने पर भड़के अखिलेश, UP कैबिनेट के फैसले पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav On JPNIC: लखनऊ में JPNIC को प्राइवेट हाथों में सौंपने पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर दुकानदार करार दिया।

अमन मौर्या

JPNIC Lucknow Privatization Controversy: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर ( जोपीएनआईसी) को प्राइवेट सेक्टर को सौंपने के यूपी कैबिनेट के फैसले को लेकर आपत्ति जताई है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, भाजपा सरकार है या दुकानदार? उन्होंने कहा कि अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है।

UP कैबिनेट के फैसले का किया विरोध

बता दें, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लखनऊ के JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में लिया है। कैबिनेट के इस फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और ‘निजीकरण’ उसका जुगाड़।

CM योगी ने PDA पर कसा तंज

इसके पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और सरकारी बजट में लूट को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया था। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और सपा पीडीए में ‘पी’ का मतलब एक दिन पाकिस्तान कर देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि सपा का ‘पी’ पहले पिछड़ा था और बाद में पंडित हो गया।

भाग जाओ पाकिस्तान: सपा

सीएम योगी के आरोप का पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा था, ‘‘पी का मतलब पाकिस्तान-भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान।’’ उन्होंने दावा किया था कि भाजपा, सपा के पीडीए से घबराई हुई है और इसी वजह से इसकी परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए मजबूत होगा।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा