कानपुर को दी 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना
विपक्ष का सीएम योगी का हमला- मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है
CM Yogi in Kanpur Bithoor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहां वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उन्होंने रामायण और वाल्मीकि जी की पूजा करने के बाद नानाराव पार्क में बने स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया और 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को बिठूर के नानाराव पार्क स्थित स्टेडियम में पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिल्हौर विधानसभा और बिठूर विधानसभा में 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मंच से अपने संबोधन में शुरुआत से ही क्रांतिकारियों की इस धरती पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
नानाराव पेशवा, तात्या टोपे, मैनावती और रानी लक्ष्मीबाई की धरती बिठूर से योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विपक्ष ने बहुत रोड़े लगाए लेकिन मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दंगाइयों के यार हैं,यहां दो मियां हैं, एक बड़े मियां दूसरे छोटे मियां। छोटे मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है।बांग्लादेश के घुसपैठियों से आखिर इतना प्यार छोटे मियां को क्यों है। वही बड़े मियां और छोटे मियां की वजह से पाकिस्तान के घुसपैठिए भारत में आकर बस रहे हैं और इन्हीं की मदद से उनके राशन कार्ड बन जाते हैं। जिसकी वजह से भारत की गरीब जनता का हक भी यह लोग लूट रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में काशी विश्वनाथ,प्रयागराज,अयोध्या और मथुरा वृंदावन के साथ विंध्याचल का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर राहुल बच्चा के पिता काला बच्चा सोनकर को भी याद किया और कहा कि उन्होंने देश के लिए ही अपनी जान गंवाई थी और इन्हीं दंगाइयों की वजह से उनकी हत्या की गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान महिलाएं खासी नाराज दिखी। जहां एक ओर मुख्यमंत्री के संबोधन के ही बीच महिलाएं जनसभा स्थल से उठकर जाने लगी हालांकि तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने के काफी प्रयास किये लेकिन वह सफल रहे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।जनसभा खत्म होने के बाद जनसभा स्थल से निकल रही महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिठूर स्थिति बनाए गए हेलीपैड पर लगभग 11:00 बजे पहुंचे। इसके बाद वह सीधे यहां से वाल्मीकि आश्रम गए। वाल्मीकि आश्रम से नानाराव पार्क स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने से पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी और इसके बाद जनसभा के मंच पर पहुंच कर जनता का अभिवादन किया।
जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, महापौर प्रमिला पांडे, बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष राणा समरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उपस्थित रहे। हेलीपैड पर स्वागतकर्ताओं में डॉक्टर प्रणव सिंह,अमित सिंह सेंगर, दिग्विजय सिंह राजावत आदि लोग मौजूद रहे।