सईद की हत्या के बाद पत्नी निक्की ने सईद की गद्दी को संभाल लिया (सोर्स : नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर:हिस्ट्रीशीटर पति की हत्या के बाद पत्नी ने संभाली गद्दी;बन गई अंतरराष्ट्रीय तस्कर,10 करोड़ की चरस बरामद

History-sheeter Wife Took Helm: सईद नाटे की 2012 में उसके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। 2021 में हत्याकांड के आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना दी गई जिसके बाद उसकी पत्नी निक्की ने गद्दी संभाल लिया ।

अभिनव श्रीवास्तव, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया

  • नेपाल से चरस तस्करी कर मुंबई तक सप्लाई करते थे

  • 25000 रुपए किलो में खरीद कर एक करोड़ रुपए किलो में बेचते थे

The Police Have Arrested Two International Smugglers : कानपुर में आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम ने एक बार फिर से नशा माफिया की कमर तोड़ी है। पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। नेपाल से चरस तस्करी कर मुंबई तक सप्लाई करते थे। बरामद हुई चरस की कीमत 10 करोड़ रुपए है।

पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नेपाल से चरण लाकर कानपुर अजमेर से लेकर मुंबई तक सप्लाई करते थे और महंगे दामों में बेचते थे। 25000 रुपए किलो में खरीद कर इस चरस को एक करोड़ रुपए किलो तक बेचा जाता था।

पति की गद्दी संभाल बनी अंतरराष्ट्रीय तस्कर

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम द्वारा गिरफ्तार की गई चरस तस्कर निक्की उर्फ शाजिया सिद्दीकी हिस्ट्रीशीटर सईद नाटे की पत्नी है।सईद नाटे की वर्ष 2012 में उसी के कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

2021 में हत्याकांड के आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना दी गई जिसके बाद सईद की पत्नी निक्की ने सईद की गद्दी को संभाल लिया । निक्की को सईद के गुरु ने नेपाल में बैठे अंतरराष्ट्रीय तस्करों से मिलाया और यहीं से शुरू हुआ निक्की का तस्करी का खेल।

10 करोड़ की चरस बरामद

कानपुर कमिश्नरेट की नजीराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीती रोड पर गुमटी क्रॉसिंग से कोका कोला चौराहे की तरफ जाने वाली रोड पर रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास से एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया। यह दोनों सिद्धार्थनगर डिपो की बस से कानपुर पहुंचे थे और फिर यहां से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से तलाशी में 19 बंडल चरस जिसका वजन 10 किलो 320 ग्राम, 8600 भारतीय रुपए, 275 नेपाली रुपया और बस टिकट बरामद किया।

कानपुर मत जाना लगी है फील्डिंग

पुलिस ने निक्की को गिरफ्तार किया तो उसके फोन में पुलिस को एक मैसेज मिला जिसमें कोई व्यक्ति निक्की को इंडिकेट कर रहा था कानपुर मत जाना कानपुर में पुलिस ने फील्डिंग लगा रखी है और पकड़ लेगी। पुलिस ने निक्की के साथ फैसल नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है।

आईपीएस अतुल श्रीवास्तव का कहना है की पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लग गई है कि आखिर किस तरह से किस माध्यम से चरस लाई जाती थी और मुंबई में यह किन-किन लोगों के हाथ में बेची जाती थी। पुलिस को आशंका है कि निक्की का पूरा परिवार इसमें संलिप्त है क्योंकि निक्की की बेटी फौजिया मुंबई में ही रहती है जहां पर चरस ले जायी जाती थी।

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम