डीएम की शर्त (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

‘तुम्हारी पीक ही तुम्हारा हथियार है’; कानपुर डीएम ने रखी अनोखी शर्त, जानिए पूरा मामला

Kanpur DM News: कानपुर के जनता दर्शन में असलहा लाइसेंस मांगने पहुंचे युवक से डीएम जितेंद्र प्रताप ने पहले पान मसाला छोड़ने की बात कही। डीएम ने परिवार और ग्राम प्रधान के शपथ पत्र की शर्त भी रखी।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Condition Arms License: कानपुर में आयोजित जिलाधिकारी जनता दर्शन कार्यालय में अजब मामला सामने आया। जनता दर्शन में पान-मसाला खाने वाले एक युवक ने जब डीएम से असलहा लाइसेंस मांगा तो डीएम ने अनोखी शर्त रखी दी। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि तुम्हारी पीक ही तुम्हारा हथियार है।अगर असलहा लाइसेंस चाहिए तो पान-मसाला छोड़ने का शपथ पत्र देना होगा।

डीएम ने पत्नी, पिता, बाबा और ग्राम प्रधान की ओर से शपथ पत्र लेकर आने पर असलहा स्वीकृत करने की बात कही।नर्वल के दीपापुर गांव निवासी अंकुर सिंह अपने बाबा चंद्रभान सिंह का रिवाल्वर लाइसेंस वरासत के आधार पर अपने नाम कराने की मांग लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे थे।

तुम्हारी पिक ही तुम्हारा हथियार, पहले मसाला छोड़ो

जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने उनसे कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। इसी दौरान जिलाधिकारी की नजर अंकुर के पान मसाला खाने पर गई। बातचीत के क्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'तुम्हारी पीक ही तुम्हारा हथियार है, पहले पान मसाला खाना छोड़ो'। डीएम ने अनोखी शर्त रख दी।

बुरी आदत छुड़ाना ही मकसद

डीएम ने कहा कि पान मसाला छोड़ने का शपथ पत्र दो। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्नी, पिता, बाबा और ग्राम प्रधान की ओर से शपथ पत्र लेकर आओ तभी लाइसेंस मिलेगा। उन्होंने अंकुर से कहा कि वरासत के आधार पर रिवाल्वर लाइसेंस संबंधी दावे की पुष्टि के लिए परिवार के सदस्यों और स्थानीय स्तर पर सत्यापन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पान मसाला आवेदकों को यह कहने का मकसद सिर्फ इतना है कि वे इस बुरी आदत को छोड़ दें जिससे उनकी सेहत और पैसे दोनों की बचत हो।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर