किसानों की फसल (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

Kanpur: 48 घंटे से लगातार बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में पानी भरने से धान की फसल गिरी

Kanpur Weather: यूपी के कामपुर में लगातार 48 घंटे की बारिश से खेतों में जलभराव हो गया और तैयार धान की फसल गिर गई। यहां खेतों में टमाटर, आलू व सब्जियों को भी नुकसान हुआ, किसानों ने मुआवजे की मांग की।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Paddy Crop Damage Due to Heavy Rain: मेहनत और उम्मीद के साथ फसल को तैयार कर रहे किसानों पर एक बार फिर मौसम की मार भारी पड़ती नजर आ रही है। क्षेत्र में लगातार 48 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। पकने की ओर बढ़ चुकी धान की फसल खेतों में जमीन पर गिर गई है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अब अपनी तैयार फसल के सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता सताने लगी है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत करने के साथ फसल को पशुओं से बचाने के लिए भी लगातार निगरानी की। काफी मेहनत के बाद धान की फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंची थी, लेकिन लगातार बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भरने से धान की बालियां जमीन से लग गई हैं और कई स्थानों पर फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है।

खेतों में पानी भरने से टमाटर, आलू और हरी सब्जियों की फसलों को भी भारी नुकसान

बारिश का असर केवल धान तक सीमित नहीं है। खेतों में पानी भरने से टमाटर, आलू और हरी सब्जियों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सब्जियों के खराब होने से आने वाले दिनों में बाजार में इनके दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के सामने वे बेबस हैं। लगातार बारिश और खेतों में जमा पानी को देखकर उन्हें फसल बचने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। धान की फसल पर टिकी किसानों की आर्थिक उम्मीदें भी अब संकट में पड़ती नजर आ रही हैं। किसानों ने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की उम्मीद

गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की उम्मीद है। और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश तथा 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका