जयंत चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बागपत में घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, 7 की मौत...कई लोग लड़ रहे जिदंगी की जंग

बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव में हुए हादसे के बाद मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे हैं। घटनास्थल पर जयंत चौधरी ने आयोजकों से बातचीत की। घटना कैसे हुई इसके बारे में जानकारी ली।

Saurabh Pal

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव में हुए हादसे के बाद मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे हैं। घटनास्थल पर जयंत चौधरी ने आयोजकों से बातचीत की। घटना कैसे हुई इसके बारे में जानकारी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

बता दें कि जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव में 65 फिट ऊंचा मंच मनाया गया था। मंच पर भगवान की मूर्ति रखी थी। बांस और बल्लियों से बनाई गई सीढ़ियों से होकर श्रद्धालु दर्शन करने गए जा रहे थे। अचानाक भीड़ अधिक बढ़ने से सीढ़िया टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से अधिक घायल हुए हैं।

इस हादसे में मरने वालों की संख्या 7 है, वहीं घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 5 मृतकों की पहचान हो गई है। जिनमें बागपत निवासी तरसपाल (80), अमित (40), ऊषा (65), विनीत और कमलेश शामिल हैं। अभी एक की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया सभी लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। बल्ली और बांस की सीढ़ियां बनाई गई थी। भक्त ऊपर चढ़ रहे थे, तभी अचानक एक बल्ली खिसक गई। उसके बाद एक-एक करके सभी बल्लियां खिसकने लगी। ये देखकर भगदड़ मच गई। कुछ लोग सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे आए। कुछ सीधे ऊपर से ही नीचे गिर गए। काफी लोग नीचे दबे थे। सभी लोग को मुश्किल से बाहर निकाला गया।

वहीं प्रत्यक्षदर्शी अशोक जैन ने कहा कि बल्ली गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। काफी देर तक समझ नहीं आया क्या करें? काफी लोग नीचे गिरे थे। कुछ नीचे दबे थे। सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने बहुत सहयोग किया है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?