जयंत चौधरी(फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP News: 'सड़क पर नमाज पढ़ा तो होगा एक्शन', योगी की पुलिस को जयंत चौधरी ने दी नसीहत

उत्तर प्रदेश में ईद से पहले सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पुलिस ने सर्कुलर जारी किया है। योगी की पुलिस की तरफ से फरमान जारी किया गया है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Saurabh Pal

लखनऊः उत्तर प्रदेश में ईद से पहले सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पुलिस ने सर्कुलर जारी किया है। योगी की पुलिस की तरफ से फरमान जारी किया गया है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस एक्शन में पासपोर्ट रद्द करने की चेतावनी दी गई है। वहीं मेरठ पुलिस के इस आदेश पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पुलिस की क्लास लगा दी है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट रद्द करने की बात कहना गलत है।

यूपी पुलिस को आईना दिखाते हुए इस आदेश की तुलना जयंत चौधरी ने ऑरवेलिन 1984 की पुलिसिंग से की है। इसके साथ ही उन्होंने RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के आर्टिकल को भी कोट किया है। नमाज को लेकर जारी मेरठ पुलिसके सर्कुलर को जयंत चौधरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का मतलब समझाया है। उन्होंने कहा कि 'मेरा मतलब है, पुलिस को ये नहीं कहना चाहिए कि हम पासपोर्ट ले लेंगे। प्रशासन सड़कों को खाली रखने की बात कर सकता है, लेकिन इसके लिए संवेदनशीलता के साथ समुदाय के लोगों से संवाद करना चाहिए।'

गौरतलब है कि मेरठ पुलिस ने बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसमें लिखा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा करता पाया गया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उसका पासपोर्ट व लाइसेंस रद्द कर करने की सिफारिश की जाएगी।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने ईद पर मुस्लिम धर्मगुरूओं और इमामों से अपील की है कि लोग मस्जिदों या ईदगाहों में नमाज अदा करें। निश्चित स्थान के इत्तर कोई भी व्यक्ति नमाज नहीं पढ़ेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पिछले साल भी सड़क पर नमाज पढ़ने पर 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही करीब 80 लोगों को नमाज पढ़ते हुए चिन्हित किया था।

इस बार ईद के मौके पर पुलिस मुस्तैदी से निगरानी करेगी। खासकर संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से पुलिस नजर रखेगी। किसी प्रकार की फेक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज