यूपी के फतेहपुर में मकबरे को लेकर बढ़ा बवाल, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, मकबरा तोड़े जाने पर जमकर हुआ बवाल, पथराव

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक मकबरे को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद गहरा गया है। कई लोग भगवा झंडा लेकर मकबरे पर चढ़े और तोड़फोड़ शुरू कर दी। दावा है कि मकबरा ठाकुर जी का मंदिर है।

प्रतीक पाण्डेय

Dispute over the Tomb vs Temple: फतेहपुर में शनिवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर मकबरे पर चढ़ गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनका दावा है कि यह मकबरा वास्तव में ठाकुर जी का प्राचीन मंदिर है। इसी बीच, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध में पथराव कर दिया।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सोमवार की सुबह मकबरे में पहुंचकर लोगों से पूजा करने की अपील की थी। बीते दिन से ही प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह चौकन्ना था। सोमवार को मौके पर लोग जुटे और तनावपूर्ण हालात पैदा हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मकबरे के आसपास रविवार शाम बैरिकेडिंग करा दी गई थी।

हिंदू संगठनों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

इस घटना के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद भीड़ उग्र होती गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन हिंदू संगठनों के लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। प्रशासन ने हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी है।

घटना के दौरान डाक बंगला चौराहे के पास हजारों लोग जमा हो गए, जिससे शहर का माहौल और गरम हो गया। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि लगातार पूजा-पाठ करने की अनुमति की मांग कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग इसे अपनी धार्मिक विरासत बता रहे हैं। दोनों पक्षों की भीड़ आमने-सामने आ जाने से टकराव की आशंका बढ़ गई।

पूरे इलाके में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात

तनाव के बीच पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठनों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं, ताकि स्थिति को शांत किया जा सके। वहीं, प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हर गली और चौराहे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। विशेष निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

हिंदू संगठनों का कहना है कि इस स्थल पर पहले एक मंदिर था, जिसे बाद में बदलकर मकबरे का रूप दे दिया गया। इसी कारण वे इसे “ठाकुर जी मंदिर” मानते हैं और पूजा करने पर अड़े हुए हैं। दूसरी ओर, मुस्लिम समुदाय का दावा है कि यह ऐतिहासिक मकबरा उनकी धार्मिक धरोहर है और इसमें कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की हिंसक या भड़काऊ गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें