गोरखपुर में विसर्जन के दौरान हादसा सोर्स-सोशल मीडिया
गोरखपुर

गोरखपुर में बड़ा हादसा: विसर्जन के दौरान करेंट लगने से 3 की मौत, कई लोग झुलसे

Major Accident In Gorakhpur: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने निकली एक समिति के साथ हादसा होने से 3 लोगों की मौत जबकि 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • गोरखपुर में विसर्जन के दौरान करंट उतरने से 3 लोगों की मौत, 10 झुलसे

  • हादसा गुलरिहा थाना के अंतर्गत रजही कैंप के अयोध्या प्रसाद चौहान चौराहे पर हुआ

  • मृतकों और घायलों के परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने जमा होकर कर रहे प्रदर्शन

3 Die From Electric Shock During Immersion Procession: गोरखपुर में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार करेंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। इस हादसे में 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये हादसा गुलरिहा थाना के अंतर्गत रजही कैंप के अयोध्या प्रसाद चौहान चौराहे का बताया जा रहा है।

घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतिमा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रॉली में करंट उतर गया। एक रिपोर्ट में सात लोगों के झुलसने और दूसरी में करीब 10 लोगों के करंट की चपेट में आने की बात कही गई है।

कब हुआ हादसा?

मूर्ति स्थापना के बाद अयोध्या प्रसाद चौहान समिति आज मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए शाम करीब 6 बजे के आसपास निकली। दुर्गा प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दरमियान प्रतिमा हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई।

हाईटेंशन बिजली के संपर्क में आने से करंट फैल गया। करंट फैलने से ट्रॉली में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर प्रशासनिक अमला मौजूद है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

बिजली आपूर्ति बना हादसे का कारण

अयोध्या प्रसाद चौहान समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। नवरात्रि समापन के बाद आज शाम को समिति के द्वारा मां के प्रतिमा का विसर्जन होना था। टैक्टर ट्राली पर रखकर प्रतिमा को विसर्जन के लिए समिति के द्वारा ले जाया जा रहा था।

इलाके की बिजली की सप्लाई को बंद कराया गया था। मूर्ति अभी इलाके से बाहर नहीं निकल पाई थी उसी दौरान बिजली की सप्लाई शुरू हो गई। इस कारण दुखद हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास