महिला पुलिस ने किया बदमाश का हाफ एनकाउंटर, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की जांबाज महिला पुलिस ने किया बदमाश का हाफ एनकाउंटर, कंधे पर टांगकर पहुंचाया अस्पताल

Ghaziabad की महिला पुलिस ने इतिहास रचते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट और चोरी के आठ से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान सभी पुलिसकर्मी महिलाएं थीं।

प्रतीक पाण्डेय

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में सोमवार रात महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने जिले के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। बिना किसी पुरुष पुलिसकर्मी की मदद के, पूरी महिला टीम ने एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। ये एनकाउंटर बिना किसी पुरुष पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुआ।

गाजियाबाद की महिला पुलिस टीम सोमवार देर रात गश्त पर थी, जब उन्हें लोहिया नगर में एक संदिग्ध स्कूटी नजर आई। स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। स्कूटी फिसलने से वह गिर गया और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

क्रॉस फायरिंग में पैर में लगी गोली

महिला पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल विजयनगर इलाके में रहता है। वह विजयनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर चोरी और लूट के आठ से अधिक केस दर्ज हैं।

क्यों खास रहा ये एनकाउंटर

यह मुठभेड़ इसलिए खास रही क्योंकि इसमें पूरी टीम महिला पुलिसकर्मियों की थी। न तो कोई पुरुष अधिकारी शामिल था, न ही कोई फोर्स। एसीपी उपासना पांडे और महिला थानाध्यक्ष रितु त्यागी की टीम ने अकेले यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया। महिला पुलिस टीम ने जितेंद्र के पास से एक अवैध तमंचा, लूटा गया मोबाइल फोन, एक टैबलेट और चोरी की स्कूटी बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन

यह घटना गाजियाबाद की पुलिसिंग में एक नई मिसाल के रूप में दर्ज हो गई है। महिला पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ साहस दिखाया, बल्कि यह साबित किया कि वे किसी भी चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।

गाजियाबाद में महिला पुलिस की यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। यह न केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है बल्कि अपराधियों को भी यह संदेश है कि कानून के हाथ लंबे हैं चाहे वो महिला हो या पुरुष।

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट