गाजियाबाद में अवैध मजार को हटाया गया( सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में गरजा योगी का बुलडोजर, ट्रॉनिका सिटी में धवस्त हुआ अवैध मजार; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Ghaziabad News: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी कथित अवैध मजार को प्रशासन ने 400 पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

करुणा नंद शाहवाल

Ghaziabad Bulldozer Action: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से सरकारी भूमि पर बनी एक मजार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों के ने बताया की यह अभियान सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जमीम पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और मौके पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद से जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। अपराधियों के सत्यापन अभियान के साथ-साथ गैर कानूनी संपत्तियों व निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है हाल ही के दिनों में प्रशासन के द्वारा अनेक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 5 गैर-कानूनी तरह से बने मदरसों को प्रशासन के द्वारा सील किया गया था। तो वहीं डासना क्षेत्र में भी एक अवैध मदरसे को गिराया गया था।

प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

बता दें कि इन मदरसों के अलावा मोदीनगर में मस्जिद के पास बनी 14 अवैध दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया था। साफ है कि इस तरह से हो रही इन कार्रवाइयों से कि प्रशासन अब अवैध निर्माणों को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगा।

अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल के द्वारा बताया कि यह कार्रवाई सीएम योगी के दिए गए निर्देशों पर और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती

बता दें कि रविवार को लोनी क्षेत्र के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के सेक्टर C-1 में अवैध रुप से बनी मजार को हटाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कि गई थी। इस कार्रवाई में 400 भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की अन्य टीमें स्थल पर मौजूद थी। कार्रवाई के दौरान इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा की अवैध निर्माणों के प्रति यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मजार को हटाने की प्रक्रिया कानूनी है

DCP ग्रामिण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गैर कानूनी रुप से बनी मजार को हटाने की कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत कि गई है। डीसीपी ने आगे कहा कि गैर कानूनी रुप से निर्माण करने वाले दोषियों के खिलाफ भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला