संभल जमा मस्जिद का नाम, फोटो - सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

Sambhal News: बदल गया संभल के विवादित जमा मस्जिद का नाम, बोर्ड हुआ तैयार; ASI ने खोला नया राज

Sambhal News: ऐसी संभावनाएं है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद' लिखा हुआ है।

विकास कुमार उपाध्याय

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जीले की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा का विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है जिसमें मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद' लिखा गया है।

ऐसी संभावनाएं है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद' लिखा हुआ है। एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद' लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद' के अनुसार बनाया गया है।''

क्या बोले ASI के वकील?

विष्णु शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है। एएसआई ने अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई कि बोर्ड कब तक लगाया जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोलीबारी के कारण चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT करेगी पूछताछ

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए बर्क से आज विशेष जांच टीम (SIT) पूछताछ करेगी। SIT की टीम ने हाल ही में सांसद बर्क को उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर नोटिस थमाया था, जिसके बाद अब उनसे औपचारिक रूप से पूछताछ की जा रही है।

SIT की पूछताछ का आधार बना है 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली का बयान, जिसमें उसने स्वीकार किया कि 24 नवंबर की हिंसा में सपा सांसद बर्क की संलिप्तता रही है। पुलिस की केस डायरी में भी बर्क और जफर अली की हिंसा की साजिश में भूमिका दर्ज की गई है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच