संसद के बाहर विरोध (सौजन्य IANS) 
उत्तर प्रदेश

'डिंपल यादव का अपमान नारी शक्ति का अपमान', संसद के बाहर NDA का विरोध प्रदर्शन

NDA MPs protest outside Parliament: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजन टिप्पणी करने के मामले में एनडीए के सांसदों ने मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पूजा सिंह

Protest Over Maulana's Statement : अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मौलाना साजिद रशीदी के बयान के बाद हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अब इस मामले में एनडीए के सांसदों ने महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। बीजेपी महिला सांसद का कहना है कि, 'यह समस्त नारी शक्ति का अपमान है।  इस पर हम एकजुट है।'

भाजपा महिला सांसद माया नारोलिया ने कहा, 'महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी का सम्मान होता रहा है। शास्त्रों में कहा गया है, जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करके न केवल उनका, बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान किया गया है।'

उन्होनें आगे कहा कि, 'हम इस अपमान के खिलाफ एकजुट हैं और मानते हैं कि नारी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। भारत में नारियों को प्रथम स्थान दिया जाता है। कन्या पूजन की परंपरा है और नारियों को देवी के समान माना जाता है।'

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। दरअसल दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में सपा की एक बैठक हुई थी। जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव और इकरा हसन सहित कई नेता मौजूद थे। इस बैठक की तस्वीर दिखाते हुए मौलाना ने टीवी शो को दौरान कहा कि, एक इकरा हसन हैं जो सर ढक बैठीं है। उसके बाद उन्होनें डिंपल यादव के पहनावे को लेकर भद्दा कमेंट किया। जिसके बाद से बवाल मचा गया।

विभिन्न धारों में केस दर्ज

मौलाना साजिद रशीदी के बयान के बाद प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं सपा के नेता प्रवेश यादव कि लिखित शिकायत पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में विभिन्न धारों के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।  यह कोई पहला मौका नहीं है जब मौलाना साजिद रशीदी अपने बयान के कारण चर्चा में आए हो। इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर फंस चुके हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा