भेड़िए के हमले में दंपत्ति की मौत (सौ. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बहराइच में आदमखोर भेड़िए के हमले में पति-पत्नी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फोड़ी वन विभाग की गाड़ी

Bahraich news: बहराइच में आदमखोर भेड़िए ने दंपत्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूजा सिंह

A Couple Dies In A Wolf Attack In Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक लगातार जारी है। जिले में सोमवार की देर रात गांव के पास खेतों में बने कमरे में सो रहे दंपत्ति पर भेड़िए ने हमला कर उनकी जान ले ली। हमले के बाद दंपत्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिले, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया। साथ ही एक अन्य हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के मंझारा तौकली में दंपत्ति खेत में बने कमरे में सो रहे थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में निकले। खेतों के पास झाड़ियों में दोनों का शव खून से लथपथ और बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।

गुस्साए ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से भेड़िए गांव के आसपास घूमते देखे जा रहे थे, लेकिन वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण शवों को पुलिस को सौंपने से पहले डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

 एक से ज्यादा हो सकती है भेड़ियों की संख्या

बता दें कि, इससे पहले, भेड़िया मासूम बच्चों पर हमला कर रहा था, लेकिन इस बार उसने पहली बार दो वयस्क लोगों की जान ली है। घटना स्थल पर मिले शवों को देखकर लगता है कि भेड़िए ने पहले गले पर वार कर उन्हें मारा, फिर हाथ-पैर चबाए। इस हमले से  यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि भेड़ियों की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है।

भेड़िए के हमले में अब तक 6 लोगों की मौत

इस घटना के बाद अब तक भेड़िए के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जिसमें 4 मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं, 16 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले वन विभाग को ड्रोन कैमरे से एक नर भेड़िए का शव मिला था, जिससे लोगों में राहत की सांस ली थी। लेकिन आज की घटना ने एक बार फिर रहवासियों खौफ पैदा कर दिया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर