कोतवाली सदर (सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश

हाथरस में सभासद की बेटी का पीछा और निकाह का दबाव; पिता की शिकायत पर मुकदमा, आरोपी शादिक गिरफ्तार

Hathras Crime News: हाथरस में वर्तमान सभासद की 21 वर्षीय बेटी का कॉलेज आते-जाते पीछा करने और निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शादिक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Hathras Girl Harassment Case: कोतवाली सदर क्षेत्र में वर्तमान सभासद की 21 वर्षीय बेटी का कॉलेज आते-जाते पीछा करने, फब्तियां कसने और कथित तौर पर निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शादिक और उसके जीजा अंसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

कॉलेज और बाजार के रास्तों पर करता था पीछा

पुलिस के मुताबिक आरोपी शादिक पुत्र मुसीर उर्फ मोवीन, निवासी मारहरा, एटा, हाथरस के नवीपुर खुर्द में अपने जीजा अंसार के यहां रह रहा था। आरोप है कि वह युवती के कॉलेज और बाजार आने-जाने के दौरान लगातार उसका पीछा करता था और रास्ते में फब्तियां कसने के साथ उस पर निकाह के लिए दबाव बनाता था।

आरोपी के जीजा ने की गाली-गलौज

मामले की जानकारी होने पर युवती के पिता आरोपी के जीजा अंसार के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि युवती और मुख्य आरोपी के बीच पहले से रिलेशनशिप था। हालांकि, युवती के परिवार की शिकायत के बाद हाथरस पुलिस ने पीछा करने, दबाव बनाने और धमकी देने के आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है। बताया जा रहा है दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी