मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सोर्स-IANS
उत्तर प्रदेश

UP Development: रायबरेली को CM योगी की 879 करोड़ की सौगात, 346 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

UP Development Raebareli Projects: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 60 परिवारों को आवासीय पट्टे भी देंगे।

करुणा नंद शाहवाल

Yogi Adityanath, Raebareli Development: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली दौरे पर जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह रायबरेली, बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 624 करोड़ रुपये की 185 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जबकि 277 करोड़ रुपये की 162 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा सपेरा समुदाय समेत 60 आवासविहीन परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए जाएंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित होगी। सीएम योगी 1857 के अमर सेनानी अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में भी शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।

तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली की रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।

सीएम यहां 624 करोड़ रुपये की 185 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 277 करोड़ रुपये की 162 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

60 परिवारों को मिलेंगे आवासीय पट्टे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सपेरा समुदाय व अन्य आवास विहीन 60 से अधिक परिवारों को आवासीय पट्टे का आवंटन भी करेंगे। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते मे 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे।

इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र व चाबी आदि प्रदान करेंगे।

इन प्रमुख योजनाओं का होगा लोकार्पण

36 करोड़ से अधिक की महराजगंज-इन्हौना मार्ग के सुदृढ़ीकरण, 24 करोड़ से अधिक की राशि से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (जी प्लस 12) के निर्माण, 21 करोड़ से अधिक की कुंदनगंज व पश्चिमगांव-टेरा-अघौरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा।

वहीं 24-24 करोड़ से अधिक की लागत से शिवगढ़ विकास खंड के ओसाह ग्राम तथा बेला-भेला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 3 करोड़ रुपये से हरचंदपुर में खीरों-पाहो संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 4.10 मीटर स्पान आरसीसी बॉक्स पुलिया के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे।

राना बेनी माधव की जयंती समारोह में होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में भी शामिल होंगे। वह उनकी स्मृति में 21 करोड़ से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण भी करेंगे। सीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवारों को सम्मानित तथा अवध केसरी स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?