बुलंदशहर सड़क दुर्घटना (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

UP के बुलंदशहर में बस और पिकअप में टक्कर, 10 लोगों की मौत, 37 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ी सड़क दुर्घटना की ख़बर है। यात्री बस और पिकअप के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 37 लोगों के घायल होने की ख़बर है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शानू शर्मा

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक पिकअप गाड़ी और बस में जोरदार टक्कर के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37 लोग घायल हो गए हैं।

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अधिकारी ने दी जानकारी

बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 10 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं 37 लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद उन्हें किसी भी तरीके से शांत करा कर जाम खुलवाया गया है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।  उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

दोनों गाड़ियां चकनाचूर

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से छतिग्रस्त नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो में आसपास के लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एजेंसी इनपुट के साथ

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा