बृजभूषण शरण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बृजभूषण ने दिखाए तेवर... किया सपा का फेवर, पूजा पाल पर एक्शन के बाद योगी पर क्या बोल गए?

Brijbhushan Sharan singh News: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के तेवरों में सपा का ही फेवर है। पूजा पाल के निष्कासन पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के एक्शन को सही बताया है।

Saurabh Pal

UP POlitocs: उत्तर प्रदेश की सियासत में विधायक पूजा पाल सुर्खियों में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब इस पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पूजा पाल के निष्कासन को ठीक बताया है। सपा के एक्शन को सही बताया, लेकिन योगी आदित्यनाथ पर भी सॉफ्ट हैंड रखा है।

भाजपा में रहते हुए समाजवादी पार्टी को लेकर बृजभूषण का नरम रवैया सियासी चर्चा का विषय बन गया है। इसकी वजह सीएम योगी और बृजभूषण की दूरियां बताई जाती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब बृजभूषण सिंह ने सपा नेताओं की तारीफ की है। पहले भी वह तारीफ करते रहे हैं। इस बार उनका बयान इसलिए चर्चा में है, क्योंकि कुछ दिनों पहले बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा था। योगी और बृजभूषण में सब ठीक हो गया है।

पूजा पाल पर अखिलेश के एक्शन पर क्या बोले बृजभूषण

बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश के एक्शन को जायज सही बताया है, जबकि पूरी भाजपा अखिलेश यादव की आलोचना कर रही है। बृजभूषण ने गोंडा में कहा कि यह सपा का आंतरिक मामला और उनका खुद का निर्णय है। समाजवादी पार्टी में रहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोई तारीफ करेगा तो स्वाभाविक रूप से पार्टी को अच्छा नहीं लगेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पूजा पाल वैसा ही किया, जैसी उनकी अंतरआत्मा ने कहा। सपा ने जो एक्शन लिया वह नियमों के तहत है। अब पूजा स्वतंत्र हैं, जिस पार्टी में जाना चाहें, जा सकती हैं। अनुशासन बनाए रखने के लिए यह एक्शन जरूरी थी। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो कल कोई और ऐसा करेगा। पूर्व सासंद ने कहा कि पूजा पाल को एक पीड़ा थी, अतीक पर कार्रवाई के बाद उन्हें राहत मिली। इसलिए उन्होंने योगी जी की तारीफ की। सपा की अपनी राजनीति है। योगी की तारीफ करने वालों की सपा में जगह नहीं है।

पूजा पाल क्यों कर रहीं योगी आदित्यनाथ की तारीफ

दरअसल बृजभूषण अपनी साफगोई के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन इनका यह बयान राजनीतिक है। यह सर्वविदित है कि सपा की सरकार में पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या हुई थी। इसमें अतीक अहम मुख्य आरोपी थे। लंबे समय तक मुकदमा चल रहा था, लेकिन अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया था। इसी बीच राजू पाल हत्या कांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की सरेआम हत्या कर दी गई। इसके बाद से ही पूजा पाल का रुझान भजापा की तरफ है।

बृजभूषण के बयान का क्या है मतलब

हालांकि राजनीति को अलग रख कर देखें तो पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ अपराध के खिलाफ एक्शन को लेकर किया था। ऐसे बृजभूषण शरण सिंह का बयान स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि वह सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं हैं। एकमत ये भी है कि सपा रहकर भाजपा की तारीफ करना ठीक नहीं है। वैसे ही भाजपा में रहकर सपा की तारीफ भी सवाल खड़े करती है।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़