BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़  (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर सरेआम बरसाए थप्पड़; VIDEO वायरल

Mahoba News: BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने चने के बीज की कथित कालाबाजारी को लेकर बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिया। गाड़ी में करीब 100 बोरियां मिलने के बाद विधायक ने प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।

नमिता प्रजापति

Highlights

  • चने के बीज की कथित कालाबाजारी को लेकर हुआ विवाद

  • विधायक ने गोदाम प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mahoba Slap Incident: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, किसानों को वितरित किए जाने वाले चने के बीज की कथित कालाबाजारी की सूचना पर विधायक कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंच गए। यहां गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बहस के दौरान विधायक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना मिली थी कि किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए चने के बीज को गोदाम से बाहर भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां एक गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलीं। इसके बाद विधायक ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बीज को बाहर भेजने के संबंध में सवाल-जवाब किए।

गोदाम प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज को उन तक पहुंचाने के बजाय मंडी में बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर विधायक और गोदाम प्रभारी के बीच बहस तेज हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान विधायक ने सोनू यादव को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए भी आरोप लगाए।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, किसानों के बीज की कथित कालाबाजारी और मंडी में बिक्री की तैयारी से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि बृजभूषण राजपूत इससे पहले फसल बीमा सर्वेयरों को घाघरा-चोली पहनाने के मामले में भी सुर्खियों में आए थे। अब बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विधायक की यह हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत