अखिलेश यादव व तंजीन फातिमा (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

सपा ने तोड़ीं आजम की उम्मीदें! पत्नी के बयान से मचा बवाल, अखिलेश ने बताए 3 ऑप्शन

आजम से जेल में मुलाकात कर बाहर आईं तंजीन ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं है। उनके इस बयान के बाद यूपी में सियासी भूचाल आ गया है। जिस पर अखिलेश की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: सपा सरकार के दौरान यूपी में आजम खान का खासा दबदबा था। लेकिन सरकार बदलने के बाद से आजम खान का परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सूबे की योगी सरकार में उनके ऊपर एक के बाद एक कई मामले दर्ज हुए। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।

इस बीच आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बड़ा बयान दिया है। जिसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बैकफुट पर ला दिया है। आजम से जेल में मुलाकात कर बाहर आईं तंजीन ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं है। उनके इस बयान के बाद यूपी में सियासी भूचाल आ गया है।

तंजीन के बयान पर क्या बोले अखिलेश?

आजम के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ने उनसे मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस के इमरान मसूद ने आपदा में अवसर तलाश लिया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चाहते तो आजम खान को इतना कुछ नहीं सहना पड़ता। वहीं तंजीन के बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सपा मुखिया ने बताए तीन विकल्प

तंजीन फातिमा के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास तीन ही विकल्प हैं। हम क्या कर सकते हैं। यूपी की बीजेपी सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, इसलिए आजम खान को राहत तभी मिल सकती है जब सरकार बदले, इसलिए आप सब मिलकर सरकार बदलें। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरा विकल्प कोर्ट है। कोर्ट से उन्हें न्याय मिल सकता है। तीसरा विकल्प ईश्वर यानी ऊपर वाला है। ब्राह्मणों का काम यादव क्यों करें? इटावा केस पर OP राजभर की तीखी टिप्पणी से हलचल

आम लेकर आजम से मिलीं तंजनी फातिमा

कुछ समय पहले तक तंजीन फातिमा भी जेल में थीं। उन्होंने सीतापुर जाकर जेल में बंद अपने पति आजम खान से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद रहीं तंजीन ने जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी पर बम गिरा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। मुझे सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है। तंजीन ने अपने पति आजम की पसंद के आम भी लिए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल