आजम खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत...जल्द आएंगे जेल से बाहर

Azam Khan News: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उनपर रामपुर के क्वालिटी बार पर कब्जे का आरोप है, इस मामले में जमानत से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Saurabh Pal

UP Politcs: सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार कब्जे के मामले में जमानत मिल गई है। इस मामले की फाइनल सुनवाई 21 अगस्त को जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने की थी, जिसके बाद उन्होंने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले भी आजम खान को कई मामलों में जमानत मिल चुकी है। अब क्वालिटी बार कब्जे के केस में जमानत मंजूर होने से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

सपा नेता आजम खान की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में पूर्व अपर महाधिवक्ता इमरान उल्ला और खालिद के अलावा विनीत विक्रम ने पक्ष रखा। इससे पहले 10 सितंबर को आजम खान को डूंगरपुर कांड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली थी। आजम खान पैरवी कर रहे वकीलों का कहना है कि उन्हें लगभग सभी मामलों में राहत मिल चुकी है, जल्द ही वह जेल से बाहर होंगे।

क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले पत्नी और बेटा भी आरोपी

रामपुर के बहुचर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में आजम खान पर 21 नवंबर 2019 को क्वालिटी बार के मालिक गगन अरोड़ा ने राजस्व निरीक्षक से शिकायत की थी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जफर अली जाफरी, आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

'जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान'

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने आजम खान को जमानत मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मुकदमे में जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री आजम खां के जेल से बाहर आने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी मुकदमों में राहत मिल गई है। अब उनकी रिहाई का रास्ता बिल्कुल साफ है, जल्द ही वह जेल से बाहर आ सकते हैं।

आजम के जेल जाने से सपा को हुआ था नुकसान

पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आजम खान समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं। उनके जेल जाने से सपा को राजनैतिक रूप से काफी नुकसान हुआ था। उनकी रिहाई से उत्तर प्रदेश की राजनीति करवट ले सकती है। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि अखिलेश यादव और आजम खान के संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। हालांकि जेल रिहाई के बाद आजम और अखिलेश पर नजरें रहेंगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज