अबान अहमद और अतीक अहमद  सोशल मीडया
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन

Aban Ahmed Burial: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान का शव प्रयागराज पहुंचा। झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में हुई मौत के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जुमे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अनन्या तिवारी

Atiq Ahmed Youngest Son Aban Funeral: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।

सड़क हादसे में हुई थी मौत

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी शाकिर उर्फ सोनू की गुरुवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हुई थी। झांसी में पोस्टमार्टम की कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए दोनों के शवों को लेकर प्रयागराज पहुंचे हैं।

जुमे की नमाज के बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक

फिलहाल अबान के शव को हटवा स्थित उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अबान अहमद के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अबान की कब्र फिलहाल खोद ली गई है। अतीक अहमद की कब्र के पास ही आबान की कब्र बनाई गई है। देर रात तक कब्र खोदने का काम चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

हादसा कैसे हुआ?

पुलिस के अनुसार, प्रयागराज से झांसी आ रही अबान की क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसे में अतीक के बेटे अबान समेत दो की मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई।

-IANS

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र