Akhilesh Yadav in BG, Yogi Adityanath (DESIGN IMAGE)  
उत्तर प्रदेश

'इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं', CM योगी की जापान यात्रा पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

SP Chief On Yogi Adityanath Japan Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सिंगापुर-जापान दौरे से वापस लौट आए हैं, उनकी वापसी के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है।

सजल रघुवंशी

Akhilesh Yadav Taunted On CM Yogi Japan Visit: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने का मौका कभी नहीं छोड़ते, हाल ही में सीएम योगी जापान दौरे पर थे। इस दौरे को यूपी के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव का एक पोस्ट वायरल है, पोस्ट के जरिए अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव लिखते हैं कि टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते और 'प्रधान इच्छा' की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं। देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे।

इसी पोस्ट में अखिलेश यादव आगे लिखते हैं कि उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहाँ का ‘साइकिल हाईवे’ देखने नहीं गया और न ही भारत में नव धनाढ्य की निशानी बन रही मर्सिडीज़ का म्यूजियम देखने, कोई बता रहा था कि किसी ने उनसे ये कह दिया कि कार देखने की अनुमति तो होगी पर बैठने के लिए ‘सीट’ नहीं मिलेगी।

जापान और सिंगापुर के साथ साइन किए एमओयू

सीएम योगी का यह दौरा काफी व्यस्त रहा लेकिन यूपी के लिए लाभदायक साबित हुआ, सीएम ने इस दौरे के दौरान दोनों देशों की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उन्हें यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के साथ करीब 1.5 लाख करोड़ रूपये के एमओयू साइन किए गए हैं और कुल निवेश 2.5 लाख करोड़ रूपये का प्राप्त हुआ है।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर