सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) 
उत्तर प्रदेश

लव जिहाद बिल पास होने पर बोले अखिलेश यादव, बीजेपी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा में लव जिहाद से जुड़े बिल पास होने के बाद एक बार फिर से इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस बिल के पास होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाना बनाया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा में लव जिहाद से जुड़े बिल पास होने के बाद एक बार फिर से इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस बिल के पास होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाना बनाया है। जबकि इस बिल पर प्रतिक्रिया मांगे जाने के दौरान दो दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष बने माता प्रसाद पांडेय ने पहला इम्प्रेशन ही ख़राब कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक पेश किया था। जो कि आज पास हो गया है। इस बिल के पास होने के बाद अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "भाजपा से आप क्या उम्मीद करते हैं? ये नौकरी थोड़ी देंगे, इन्होंने महंगाई बढ़ाई, नौकरी नहीं दी और अभी भी वे उसी रास्ते पर हैं जिसकी वजह से वे हारे हैं। ये इस तरह का कानून इसलिए ला रहे हैं। क्योंकि इनका साम्प्रदायिकता का दीया बुझने जा रहा है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जब बिल पास ही हो गया तब इस पर कुछ कहने से क्या फायदा। जब नहीं पास हुआ होता तब कहते। जबकि यह माना जा रहा था कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वह इस बिल के खिलाफ मुखर होकर बोलेंगे।

आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2024 पास किया गया है। इसके अंतर्गत अब जबरदस्ती, धोखे या छल-कपट से करवाए गए धर्म परिवर्तन के मामलों मे दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें