ताजमहल (फोटो नवभारत) 
आगरा

ताजमहल में अर्जेंटीना की महिला पर्यटक की मदद के लिए आगे आई महिला आरक्षी, साड़ी संभालकर जीता दिल

Taj Mahal News: ताजमहल में यूपी पुलिस की महिला आरक्षी गुड्डी ने साड़ी पहनने में असहज हुई अर्जेंटीना की महिला पर्यटक की मदद कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। पर्यटक ने 'थैंक्यू यूपी पुलिस' कहकर आभार जताया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Good Work Of Taj Mahal Security Police:  ताजमहल की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशील और मित्रवत कार्यशैली का एक और उदाहरण सोमवार सुबह देखने को मिला, जब ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की मदद के लिए महिला पुलिसकर्मी तत्काल आगे आईं।

सुबह करीब सात बजे अर्जेंटीना से आए पर्यटकों का एक दल ताजमहल के पश्चिमी द्वार से प्रवेश कर रहा था। समूह में शामिल एक विदेशी महिला पर्यटक भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची थीं। हालांकि साड़ी पहनने का अनुभव नहीं होने के कारण उनकी साड़ी खुलने लगी, जिससे वह असहज और परेशान हो गईं।

महिला आरक्षी गुड्डी देवी ने तुरंत की पर्यटक की मदद

इसी दौरान ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी ने स्थिति को समझते हुए तुरंत पर्यटक की मदद की और उनकी साड़ी को व्यवस्थित कराया। महिला पुलिसकर्मी की इस संवेदनशील पहल से विदेशी पर्यटक काफी प्रभावित हुईं और मुस्कुराते हुए उन्होंने "थैंक्यू यूपी पुलिस" कहा। इस यादगार पल को उन्होंने महिला आरक्षी के साथ तस्वीर खिंचवाकर भी संजोया।

पर्यटकों को सुरक्षित और सहज अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के निर्देशन में ताज सुरक्षा पुलिस लगातार "अतिथि देवो भवः" और "वसुधैव कुटुंबकम्" की भावना के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहायता कर रही है। प्रभारी निरीक्षक तिलकराम भाटी द्वारा पुलिसकर्मियों को पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और सकारात्मक अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज सुरक्षा पुलिस की इसी फ्रेंडली और मानवीय कार्यशैली की सराहना देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक होती रही है। पर्यटन नगरी आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए यह व्यवहार उत्तर प्रदेश पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करता है।

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी किरन पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार और महिला आरक्षी गुड्डी देवी मौजूद रहीं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव