आगरा (सोर्स- फोटो नवभारत) 
आगरा

Agra Rape Case: कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Agra Rape Case: इरादतनगर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म और घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Two Accused Arrested In Agra Rape Case: ताजनगरी आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले एक युवती के साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया गया।

आरोप है कि गांव के ही युवक छोटा ने युवती को विश्वास में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी विशाल पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। घटना के बाद मामला दबा रहा, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई।

वायरल वीडियो में रोते हुए दिखाई दी युवती

वायरल वीडियो में युवती रोते हुए आरोपी से कहती दिखाई दे रही है कि वह उस पर भरोसा करके आई थी और उसके साथ गलत किया गया। वीडियो में युवती अपने साथ हुई घटना का दर्द बयां करती सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डीसीपी सिटी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। थाना इरादतनगर में मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पीड़िता से भी बातचीत की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों छोटा और विशाल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी छोटा पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि उसके साथी विशाल पर घटना का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप है।

मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के करीब एक माह तक शिकायत थाने क्यों नहीं पहुंची। यह सवाल अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। आगरा पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां