CISF जवानों ने शांत कराया विवाद (सोर्स-फोटो नवभारत) 
आगरा

ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा

Agra News: आगरा के ताजमहल रॉयल गेट पर एक पर्यटक की फोटो खींचने को लेकर दो फोटोग्राफरों के बीच मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद CISF जवानों ने विवाद शांत कराया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Photographer Dispute In Taj Mahal, Agra: विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उसकी खूबसूरती नहीं बल्कि परिसर के बाहर हुआ विवाद है। प्रतिदिन हजारों देसी और विदेशी पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचते हैं। स्मारक के सामने यादगार तस्वीरें खिंचवाना हर पर्यटक की पहली पसंद होती है। इसी वजह से कई बार पर्यटकों की फोटो खींचने को लेकर फोटोग्राफरों के बीच प्रतिस्पर्धा विवाद का रूप ले लेती है।

पर्यटक की फोटो खींचने को लेकर दो फोटोग्राफरों में हुई हाथापाई

मंगलवार को ताजमहल के रॉयल गेट के बाहर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक पर्यटक की फोटो खींचने के अधिकार को लेकर दो फोटोग्राफरों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस समय आसपास बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CISF जवानों ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। जवानों ने दोनों पक्षों को अलग कर समझाइश दी और मामला शांत कराया। समय रहते हस्तक्षेप होने से विवाद आगे नहीं बढ़ा और स्थिति सामान्य हो गई।

हालांकि यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि विश्व धरोहर ताजमहल जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटकों का अनुभव खराब करती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा और ताजमहल की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों पर सख्ती और बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है, ताकि पर्यटकों के सामने इस तरह के विवाद दोबारा न हों।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा