नाव लेकर पहुंचे बाल योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

सड़कों पर पानी बना मुसीबत तो नाव लेकर उतरे बाल योगी; प्रशासन से की जलनिकासी की मांग, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

Agra Viral Video: आगरा के मेवली खुर्द गांव में एक महीने से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बाबा बाल योगी नाव लेकर पानी में पहुंचे और तीन दिन में जलनिकासी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Protest Against Waterlogging In Agra: कुछ दिन पहले एक सभा के दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा के कथित हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब वही गांव बारिश के पानी में डूबा नजर आ रहा है। फतेहाबाद की ग्राम पंचायत मेवली खुर्द में जलभराव की समस्या को लेकर बाबा बाल योगी ग्रामीणों के साथ नाव लेकर पानी के बीच पहुंच गए। उन्होंने नाव चलाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया और प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से जल्द जलनिकासी की मांग की।

गांव के रास्तों पर एक महीने से भरा हुआ पानी

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के रास्तों पर करीब एक महीने से पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित है। बच्चों और बुजुर्गों को भी पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद जल निकासी के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए।

इसी समस्या को लेकर बाल योगी ग्रामीणों के साथ नाव लेकर जलभराव वाले रास्ते पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब गांव के रास्तों पर पानी भरा है और ग्रामीण परेशान हैं तो जिम्मेदार लोगों को मौके पर आकर स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक छोटेलाल वर्मा पर भी निशाना साधा और कहा कि यदि तीन दिन के भीतर गांव से पानी नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा।

इसके पहले मेडिकल कॉलेज की अवस्थाओं का किया था खुलासा

बाल योगी इससे पहले भी अपने अनोखे और आक्रामक विरोध प्रदर्शनों के कारण चर्चा में रहे हैं। कभी वह विद्युत टोरेंट कंपनी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं तो कभी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज को लेकर तीखी टिप्पणी कर मेडिकल कॉलेज की अवस्थाओं का खुलासा करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार उन्होंने जलभराव को लेकर नाव को ही विरोध का माध्यम बना लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलभराव केवल बारिश के समय की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई परेशानी है। पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद हालात बिगड़ जाते हैं।

अब ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। नाव के जरिए किया गया यह विरोध अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर