पर्यटक (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

ताज नगरी में फिर बेखौफ लपके; पर्यटकों को घेरने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Taj Mahal Tourist Safety: ताजमहल और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कथित लपकों की सक्रियता पर सवाल उठे हैं। आई लव आगरा प्वाइंट का वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटकों को सामान खरीदने का दबाव बनाने के आरोप लगे।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Tourist Harassment: ताजमहल के दीदार के लिए देश-विदेश से रोजाना हजारों पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनके साथ कोई धोखाधड़ी या अभद्रता न हो, इसके लिए पर्यटन पुलिस के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मौजूदगी रहती है। जिम्मेदार विभाग समय-समय पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तमाम इंतजामों का दावा भी करते हैं। इसके बावजूद ताजमहल, आगरा किला और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कथित लपकों की सक्रियता पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।

धरपकड़ के बावजूद पर्यटकों पर बनाते है दबाव

लपकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। धरपकड़ होती है गिरफ्तारियां भी होती हैं और पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें भी सामने आती हैं। लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौटती नजर आती है। यही वजह है कि पर्यटकों को परेशान किए जाने के आरोप लगातार सामने आते रहते हैं।

पर्यटकों ने लगाए आरोप

इसी कड़ी में आई लव आगरा प्वाइंट से सामने आया एक वीडियो इसी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटकों के आसपास कथित तौर पर कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पर्यटकों का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

बता दें कि रविवार को ही आगरा पुलिस ने कथित लपकों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई की थी। बावजूद इसके पर्यटकों को दोबारा इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर कार्रवाई के बाद भी यह सिलसिला क्यों नहीं रुक रहा?

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत