नवजात का कंकाल (फोटो- नवभारत लाइव)
आगरा

Agra: पानी की टंकी से मिला नवजात का कंकाल, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

Agra Newborn Skeleton: आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में नहर किनारे पड़ी करीब 500 लीटर की पानी की टंकी से नवजात का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Newborn Skeleton Found In Water Tank: आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे पड़ी करीब 500 लीटर क्षमता की प्लास्टिक की पानी की टंकी से नवजात का कंकाल बरामद हुआ। टंकी से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ और जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने टंकी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कई दिनों से इस टंकी से तेज दुर्गंध आ रही थी

बताया जा रहा है कि नहर किनारे कई दिनों से पड़ी इस टंकी से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने जब टंकी को देखा तो उसके अंदर कुछ संदिग्ध नजर आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी की जांच कराई तो उसमें नवजात शिशु का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया कंकाल

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि कंकाल करीब 15 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और कंकाल को पानी की टंकी में किसने रखा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवजात का कंकाल टंकी तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन है? पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ-साथ टंकी और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मलपुरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और नवजात की पहचान तथा घटना के पीछे की वजह सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। आगरा पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामलें का खुलासा होगा।

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा