डिजाइन इमेज 
आगरा

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO

Agra city: आगरा की बसई मंडी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन,फतेहाबाद रोड के पास सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन ने चलाया सख्त अभियान।

करुणा नंद शाहवाल

 Agra Municipal Corporation Bulldozer Action: आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित बसई सब्जी मंडी में नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भारी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। फतेहाबाद रोड के पास सड़कों और फुटपाथों पर हुए अवैध कब्जों के कारण यहाँ लगातार भयंकर जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम जनता और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचों को पूरी तरह हटा दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो जगदीशपुरा, लोहा मंडी, राजा मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रभावित विक्रेताओं को बरौली मंडी में उचित पुनर्वास और व्यापारिक सुविधाएं देने के प्रयास जारी हैं, लेकिन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता शहर का सुचारू यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज