जय जगन्नाथ (सोर्स- फोटो नवभारत) 
आगरा

आगरा में गूंजेगा 'जय जगन्नाथ': 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन

Agra Shri Jagannath Rath Yatra 2026: आगरा के इस्कॉन श्रीजगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई 2026 को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकलेगी। 15 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन होगा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lord Jagannath Rath Yatra 2026 Agra Kamla Nagar: ताजनगरी एक बार फिर भगवान श्रीजगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित होने वाले वार्षिक श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस बार 16 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भव्य नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। हजारों श्रद्धालु अपने हाथों से रथ खींचकर भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

14 जुलाई को नवयौवन वेश में पहली बार भक्तों को दर्शन देंगे

इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में बताया कि स्नान पूर्णिमा के बाद परंपरा के अनुसार भगवान 14 दिनों तक विश्राम एवं उपचार के पश्चात 14 जुलाई को नयन उत्सव के दौरान नवयौवन वेश में पहली बार भक्तों को दर्शन देंगे। इसके अगले दिन 15 जुलाई को मंदिर में भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु स्वयं विभिन्न प्रकार के 56 व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित करेंगे।

महालक्ष्मी मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। नंदीघोष रथ पर विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की शोभायात्रा बल्केश्वर और कमला नगर क्षेत्र से होते हुए रश्मि नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत द्वारों के माध्यम से भगवान का अभिनंदन करेंगे।

रथयात्रा से पूर्व शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए 10 से 13 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के दौरान लगभग एक लाख लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव से जुड़ सकें।

अरविन्द प्रभु ने बताया कि 12 जुलाई से गुण्डिचा मार्जन की शुरुआत होगी। यह रथयात्रा से पूर्व मंदिर की विशेष सफाई, रंग-रोगन और पुष्प सज्जा का धार्मिक अनुष्ठान है। मान्यता है कि इस प्रक्रिया से केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि भक्तों का हृदय भी पवित्र होता है।

आमंत्रण यात्रा का कार्यक्रम

- 10 जुलाई: शाम 5 बजे, करकुंज चौराहे से पश्चिम पुरी चौराहे तक।

- 11 जुलाई: शाम 5 बजे, पीपील वाला गेट से बेलनगंज चौराहे तक।

- 12 जुलाई (सुबह): सुबह 6 बजे, दुर्गा मंदिर डिफेंस एस्टेट क्षेत्र में।

- 12 जुलाई (शाम): शाम 5 बजे, बल्केश्वर महादेव मंदिर से श्रीजगन्नाथ मंदिर तक।

- 13 जुलाई: शाम 5 बजे, आजाद पेट्रोल पंप, संजय प्लेस से कॉसमॉस मॉल तक।

इस्कॉन मंदिर ने आगरा सहित देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से इस भव्य रथयात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच