नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

ADM गुंडई ना करें... मेरठ को हाथरस नहीं बनने देंगे, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाए तेवर

Meerut Murder and Kidnapping Case: यूपी के मेरठ में महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के मामले में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद वीडियो कॉल पर परिजनों से बातचीत की है।

रंजन कुमार

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या और उसकी दलित बेटी के अपहरण के मामले में अब सियासत काफी तेज हो गई है। प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ADM को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में ADM गुंडई नहीं करें।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के शुक्रवार को पीड़ित परिवार के गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) की महिला कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर जमकर बवाल किया।

गुंडागर्दी कोई नहीं करेगा

मेरठ कांड पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए कहा कि बता देना ADM साहब को गुंडागर्दी नहीं चलेगी। लखीमपुर खीरी में पट्टा भी देते हैं। ब्राह्मण परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा भी देते हैं। गुंडागर्दी कोई नहीं करेगा, नहीं तो हम लोग आकर सड़क पर लेट जाएंगे। हाथरस नहीं बनने देंगे।

गिरफ्तारी को लगीं टीमें

इस संबंध में एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गईं हैं। इस पूरे मामले में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कई जनपदों में पुलिस की टीम युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। तथ्य के आधार पर पुलिस शीघ्रता के साथ कार्रवाई कर रही। महिला का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

छावनी में तब्दील पूरा गांव

विपक्षी नेताओं के पहुंचने की सूचना पर गांव को छावनी में तब्दील किया गया है। कई स्तर पर RAF और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को भी गांव में घुसने से रोका गया है। चर्चा यह भी है कि आरोपी और युवती में प्रेम-प्रसंग था, लेकिन परिवार ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए