TRAI ने जारी की 1601 नंबर सीरीज  फोटो (सोर्स- AI जनरेटेड)
यूटिलिटी

फर्जी कॉल से मिलेगी बड़ी राहत! सर्विस कॉल्स के लिए TRAI ने जारी की 1601 नंबर सीरीज

1601 Series Calls: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने बिजली, पानी, LPG और कूरियर कंपनियों के लिए 1601 सीरीज वाले नंबर अनिवार्य किए हैं ताकि ग्राहकों को कॉलिंग फर्जीवाड़े से राहत मिल सके।

प्रिया सिंह

TRAI 1601 Series Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने देश में मोबाइल नंबरों के जरिए होने वाले ऑनलाइन फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ट्राई ने यूटिलिटी सर्विस देने वाली कंपनियों के लिए अब 1601 नंबर सीरीज को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है।

ट्राई के इस नए नियम से ग्राहकों को फर्जी कॉल्स से राहत मिलेगी और वे असली सर्विस कॉल्स को आसानी से पहचान सकेंगे। इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों को पूरी जांच-पड़ताल और लिखित गारंटी लेने के बाद ही पात्र यूटिलिटी प्रदाताओं को यह विशेष नंबर आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।

फर्जीवाड़े से सुरक्षा और नई नंबर सीरीज

अब तक केवल बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और सरकारी विभागों के लिए ही 1600 नंबर सीरीज रिजर्व रखी गई थी। लेकिन बीएफएसआई कॉल्स की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्राई ने अब अलग से 1601 सीरीज बनाई है। पहले चरण में इसमें बिजली वितरण, जलापूर्ति, गैस और कूरियर जैसी यूटिलिटी कंपनियों को शामिल किया गया है।

ट्राई ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1601 सीरीज वाले इन नंबरों का इस्तेमाल किसी भी तरह के प्रमोशनल कॉल्स के लिए नहीं किया जा सकेगा। इन नंबरों से केवल महत्वपूर्ण सर्विस, डिलीवरी स्टेटस और ट्रांजैक्शन से संबंधित कॉल्स ही की जा सकेंगी, जिससे ग्राहकों को धोखाधड़ी से सुरक्षा मिलेगी।

ऑपरेटरों को मिला सख्त अल्टीमेटम

नए नियमों के तहत ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1601 सीरीज के नंबर केवल सीधे पात्र यूटिलिटी कंपनियों को ही आवंटित करें। इस प्रक्रिया में किसी भी एग्रीगेटर या बिचौलिए को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी, जिससे नंबरों के दुरुपयोग की गुंजाइश खत्म हो सके।

सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को इस निश्चित बदलाव के लिए केवल 90 दिनों का समय दिया गया है। टेलीकॉम कंपनियों को इस अवधि के भीतर सभी पात्र यूटिलिटी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन और इस नई सीरीज पर माइग्रेशन पूरा कराना होगा ताकि नए सुरक्षा नियमों को समय पर लागू किया जा सके।

ट्रूकॉलर और स्पैम टैगिंग पर निर्देश

हाल के दिनों में कॉलर आईडी ऐप्स जैसे ट्रूकॉलर द्वारा 140 और 1600 सीरीज के आवश्यक नंबरों पर स्पैम टैग दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। अब इस पर ट्राई ने अपना रुख बेहद सख्त कर दिया है। ट्राई ने साफ कहा है कि आवश्यक सेवाओं वाले इन नंबरों पर किसी भी प्रकार का कोई स्पैम टैग नहीं लगाया जाना चाहिए।

ये नंबर ग्राहकों को सुरक्षा अलर्ट और लेनदेन की पुष्टि भेजने के लिए उपयोग किए जाते हैं। इस नए कदम से जहां अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, वहीं जनता को ऑनलाइन फर्जीवाड़ों से एक बड़ा और प्रभावी सुरक्षा कवच मिलेगा, जिससे डिजिटल लेन-देन भी सुरक्षित होगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा