वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
यूटिलिटी

घड़े से बनाएं ‘देसी फ्रिज’, वायरल वीडियो में बताया गया आसान तरीका

Desi Water Cooling Method : सोशल मीडिया पर घड़े को ‘देसी फ्रिज’ बनाने का एक आसान तरीका वायरल हो रहा है, जो बिना बिजली के पानी को ठंडा रखने में मदद करता है।

हितेश तिवारी

Desi Fridge Summer Hacks : गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी हर किसी की जरूरत बन जाता है और इसके लिए ज्यादातर लोग फ्रिज पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अब एक ऐसा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घड़ा को ही ‘देसी फ्रिज’ में बदला जा सकता है।

यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि बिना बिजली के भी पानी को ठंडा रखने में मदद करता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने बनाया बिना बिजली का देसी फ्रिज

वीडियो में दिखाया गया है कि इस देसी फ्रिज को बनाने के लिए एक घड़ा और रस्सी की जरूरत होती है। सबसे पहले रस्सी को घड़े के चारों ओर अच्छी तरह लपेटा जाता है। इसके बाद घड़े में पानी भरकर उसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।

इस दौरान घड़े के ऊपर से बार-बार पानी डाला जाता है, जिससे रस्सी और घड़े की बाहरी सतह गीली बनी रहती है। कुछ समय बाद घड़े के अंदर का पानी काफी ठंडा हो जाता है, जो गर्मी में राहत देता है।

यूजर्स ने की इस देसी जुगाड़ की तारीफ

दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। जब घड़े की सतह पर मौजूद पानी धीरे-धीरे वाष्पित होता है, तो वह आसपास की गर्मी को अपने साथ ले जाता है, जिससे अंदर का पानी ठंडा हो जाता है। यही सिद्धांत पुराने समय से घड़ों में पानी ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं और इसे इको-फ्रेंडली विकल्प बता रहे हैं। अगर आप भी बिना बिजली के ठंडा पानी चाहते हैं, तो यह देसी तरीका आपके काफी काम आ सकता है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल