Xiaomi Pad 7 में क्या कुछ है खास। (सौ. Xiaomi) 
टेक्नॉलजी

Xiaomi Pad 7: भारत का पहला नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले वाला टैबलेट लॉन्च, खास फीचर्स से है लेंस

इस तकनीक से बिना किसी ग्लेयर के वाइब्रेंट कलर्स मिलते हैं, जो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। आइए इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने आज Xiaomi Pad 7 लॉन्च किया है। यह टैबलेट अपने पूर्ववर्ती Xiaomi Pad 6 की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला टैबलेट है जिसमें नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले दिया गया है। इस तकनीक से बिना किसी ग्लेयर के वाइब्रेंट कलर्स मिलते हैं, जो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। आइए इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।

डिजाइन में क्या है नया?

Xiaomi Pad 7 का डिज़ाइन काफी हद तक Pad 6 से प्रेरित है। इसमें स्लीक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन और फ्लैट फ्रेम दिया गया है। रियर साइड में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है।

  • पावर बटन: हॉरिजॉन्टल मोड में लेफ्ट साइड।
  • वॉल्यूम रॉकर: टॉप एज पर।
  • स्टाइलस चार्जिंग: मेग्नेटिक चार्जिंग के लिए डेडिकेटेड स्पेस।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 3.2K रेजॉल्यूशन और 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिपसेट।

वेरिएंट्स:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज।
  • ऑडियो: क्वाड स्पीकर सेटअप।

कैमरा और बैटरी

  • रियर कैमरा: 13MP सेंसर और LED फ्लैश।
  • फ्रंट कैमरा: 8MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए।
  • बैटरी: 8,850mAh की बड़ी बैटरी, जो Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करती है।
  • कलर ऑप्शंस: ग्रेफाइट ग्रे, मिराज पर्पल, सेग ग्रीन।

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Pad 7 के वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 8GB+128GB: ₹26,999।
  • 12GB+256GB: ₹29,999।
  • नैनो टेक्स्चर एडिशन: ₹31,999।

यह टैबलेट 13 जनवरी से अमेज़न, Xiaomi की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल सें करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई