कॉन्सेप्ट फोटो  
टेक्नॉलजी

WhatsApp यूजर्स की अब होगी मौज! लिंक शेयर करने की जरूरत नहीं, QR कोड स्कैन करते ही मिलेंगे चैनल्स के अपडेट्स

WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स सिर्फ QR कोड स्कैन करके किसी भी चैनल से जुड़ सकते हैं। ऐसे में आज के टेक टिप्स में बात करेंगे कि आखिर ये फीचर काम कैसे करता है?

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत टेक डेस्क : WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और आसान तरीका पेश किया है, जिससे वे चैनल्स को जल्दी और बिना किसी परेशानी के जॉइन कर सकते हैं। पहले, अगर आपको किसी चैनल से जुड़ना होता था, तो इसके लिए आपको उसका लिंक भेजना पड़ता था। अब WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स सिर्फ QR कोड स्कैन करके किसी भी चैनल से जुड़ सकते हैं। ऐसे में आज के टेक टिप्स में बात करेंगे कि आखिर ये फीचर काम कैसे करता है?

कैसे काम करेगा नया फीचर?

अब, चैनल के क्रिएटर्स को अपने चैनल के लिए एक QR कोड जेनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसे सोशल मीडिया पोस्ट, ईमेल, पोस्टर या किसी भी दूसरे माध्यम से शेयर किया जा सकता है। फिर, यूजर्स अपने फोन के कैमरा से इस QR कोड को स्कैन करेंगे और सीधे चैनल से जुड़ जाएंगे। यह तरीका पुराने लिंक शेयर करने की तुलना में बहुत आसान और तेज़ होगा।

यह तरीका खासतौर पर उस वक्त काम आएगा, जब किसी चैनल को बड़े पैमाने पर प्रमोट करना हो। जैसे कि, आप अपने दोस्तों या सोशल मीडिया फॉलोवर्स को बिना किसी जटिलता के इस QR कोड के जरिए चैनल से जोड़ सकते हैं।

नया फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

यह फीचर बहुत ही सरल है और इसे तीन आसान स्टेप्स में इस्तेमाल किया जा सकता है -

1. QR कोड जेनरेट करें

चैनल की सेटिंग्स में जाएं और Share Code ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद, स्क्रीन पर आपका QR कोड दिखने लगेगा।

2. QR कोड शेयर करें

अब, इस कोड को सोशल मीडिया, ईमेल या पोस्टर के जरिए आसानी से शेयर किया जा सकता है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे स्कैन करके चैनल जॉइन कर सकेंगे।

3. QR कोड स्कैन करें

किसी भी यूजर को बस अपने फोन का कैमरा खोलना होगा और QR कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही, वे सीधे चैनल से जुड़ जाएंगे।

नया फीचर का फायदा

इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब चैनल को शेयर करने और जॉइन करने का तरीका बहुत आसान और बिना किसी गलती के होगा। QR कोड को कहीं भी प्रिंट करके, जैसे पोस्टर या कागज पर, शेयर किया जा सकता है, जिससे चैनल की पहुंच और भी बढ़ सकती है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो