WhatsApp पर इन बेन अकांउट को कैसे करें चालू। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp ने 1 करोड़ भारतीय अकाउंट्स पर लगाया बैन, जानिए क्यों लिया गया ये बड़ा कदम

WhatsApp ने यह कदम स्पैम और स्कैम से बचाने के लिए उठाया है, ताकि फ्रॉड और ठगी जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके। कंपनी के अनुसार, गलत इस्तेमाल को रोकने और यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यह कार्रवाई जनवरी 2025 में की गई, जिसका खुलासा WhatsApp की कंप्लायंस रिपोर्ट में हुआ।

क्यों लिए गए ये सख्त कदम?

WhatsApp ने यह कदम स्पैम और स्कैम से बचाने के लिए उठाया है, ताकि फ्रॉड और ठगी जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके। कंपनी के अनुसार, गलत इस्तेमाल को रोकने और यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अकाउंट्स पर बैन लगाया गया है।

थर्ड-पार्टी WhatsApp का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

अगर आप GB WhatsApp, FM WhatsApp, Yo WhatsApp जैसे थर्ड-पार्टी एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। मेटा का कहना है कि ये अनऑफिशियल एप्स यूजर्स की प्राइवेसी को खतरे में डालते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बैन हुए WhatsApp अकाउंट को कैसे करें अनबैन?

अगर आपका WhatsApp अकाउंट गलती से या किसी वजह से बैन हो गया है, तो आप इसे अनबैन करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। WhatsApp अकाउंट अनबैन करने के लिए करें ये काम:

  • ई-मेल भेजें: अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से support@whatsapp.com पर मेल करें।
  • सब्जेक्ट में लिखें: “My WhatsApp Account is Banned”
  • मेल के कंटेंट में: अपनी समस्या स्पष्ट रूप से बताएं और अकाउंट को रिव्यू करने की रिक्वेस्ट करें।

अगर कंपनी को लगता है कि आपका अकाउंट किसी गलती की वजह से बैन हुआ है, तो वह उसे अनबैन कर सकती है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी सलाह

  • अगर आपने थर्ड-पार्टी WhatsApp इंस्टॉल कर रखा है, तो तुरंत उसे डिलीट करें और ऑफिशियल WhatsApp डाउनलोड करें।
  • स्पैम या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • WhatsApp की गाइडलाइंस का पालन करें, ताकि बैन होने की नौबत न आए।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर