VPN in Pakistan में क्यों है बैन। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

VPN पर बैन: पाकिस्तान में डिजिटल आज़ादी पर नई रोक, सरकार ने बताया 'गैर-इस्लामिक'

VPN (Virtual Private Network) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इसका कारण बताते हुए सरकार ने कहा कि VPN का उपयोग "गैर-इस्लामिक कंटेंट" तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: पाकिस्तान में एक बार फिर इंटरनेट स्वतंत्रता पर शिकंजा कस दिया गया है। नवंबर 2024 में सरकार ने VPN (Virtual Private Network) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इसका कारण बताते हुए सरकार ने कहा कि VPN का उपयोग "गैर-इस्लामिक कंटेंट" तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है, जो "इस्लामी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों" के खिलाफ है।

क्या होता है VPN?

VPN एक डिजिटल टूल है जिससे यूजर अपनी असली लोकेशन छुपाकर इंटरनेट का इस्तेमाल किसी और देश से कर सकता है। इसका मुख्य फायदा यह है कि यदि कोई वेबसाइट या ऐप किसी देश में बैन है, तो VPN की मदद से उसे एक्सेस किया जा सकता है। पाकिस्तान में X (पूर्व ट्विटर), यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसी कई साइट्स को बैन किया जा चुका है, जिन्हें एक्सेस करने के लिए लोग VPN का सहारा ले रहे थे।

सरकार ने लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि VPN का इस्तेमाल अश्लील सामग्री देखने, सरकार विरोधी प्रचार करने और निगरानी से बचने के लिए किया जा रहा है। सरकार के अनुसार – "VPN के ज़रिए यूजर्स अपने इंटरनेट ट्रैफिक को छुपा लेते हैं, जिससे सरकार उन्हें मॉनिटर नहीं कर पाती। इससे सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियां फैल रही थीं।"

धार्मिक नेताओं की भी सहमति

VPN बैन के समर्थन में कुछ धार्मिक नेताओं ने भी बयान दिए और इसे इस्लामी कानूनों के खिलाफ बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में VPN को बैन करने के पीछे धार्मिक दबाव भी एक अहम कारण रहा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या-क्या हुआ असर?

VPN पर पाबंदी के बाद सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स, पत्रकारों और आम लोगों पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी व्यक्ति VPN का इस्तेमाल करना चाहता है, उसे पहले सरकारी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना अनुमति VPN का उपयोग करने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन