VI के CEO ने दिया बड़ा बयान। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Vodafone Idea की वापसी की तैयारी: 5G बना नया सहारा, CEO बोले- "यूज़र्स संतुष्ट हैं"

ग्राहकों की कमी और नेटवर्क संकट से जूझ रही Vodafone Idea (Vi) के लिए अब अच्छी खबरें सामने आने लगी हैं। कई महीनों से TRAI के आँकड़े लगातार बता रहे थे कि Vi से लाखों यूज़र्स के लिए यह जरूरी है।

सिमरन सिंह

लंबे समय से ग्राहकों की कमी और नेटवर्क संकट से जूझ रही Vodafone Idea (Vi) के लिए अब अच्छी खबरें सामने आने लगी हैं। पिछले कई महीनों से TRAI के आँकड़े लगातार बता रहे थे कि Vi से लाखों यूज़र्स जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत करनी शुरू कर दी है।

5G की रेस में धीरे लेकिन मजबूती से Vi की एंट्री

Vi ने आखिरकार देश के कई बड़े शहरों में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना के बाद अब बेंगलुरु में भी Vi का 5G नेटवर्क एक्टिव हो गया है। हालांकि जियो और एयरटेल की तुलना में कंपनी का रोलआउट धीमा है, लेकिन Vi का दावा है कि जहां-जहां 5G शुरू हुआ है, वहां से "बेहतर रिस्पॉन्स" मिल रहा है।

CEO का दावा - “5G यूज़र्स को कोई शिकायत नहीं”

Vi के CEO अक्षय मूंद्रा ने हाल ही में कहा, “5G को लेकर अब तक हमें कोई गंभीर शिकायत नहीं मिली है। ग्राहक स्पीड और नेटवर्क से संतुष्ट हैं। जिनके पास 5G डिवाइसेज़ हैं, वे इसे तेजी से अपना रहे हैं।” यह बयान कंपनी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो अब तक केवल गिरती ग्राहक संख्या और घाटे की वजह से सुर्खियों में रही थी।

क्या 5G से बदल जाएगी किस्मत?

कंपनी की मौजूदा आर्थिक और ग्राहक स्थिति को देखते हुए यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि 5G से Vi की किस्मत पूरी तरह पलट जाएगी। लेकिन इतना ज़रूर है कि यह एक नई उम्मीद की तरह सामने आया है। अब आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या TRAI के आँकड़ों में Vi की यूज़र ग्रोथ दिखाई देती है या नहीं।

ध्यान दें

5G Vi के लिए सिर्फ एक तकनीकी अपग्रेड नहीं, बल्कि संघर्ष से वापसी की उम्मीद बनकर उभरा है। अगर कंपनी इसी तरह ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क और स्पीड देती रही, तो शायद यह ‘डूबती नैया’ वाकई किनारे लग जाए।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं