Highlight:
Vivo V80 दिवाली के मौके पर Flipkart Sale 2026 में खास ऑफर लाए है।
इसके टॉप वेरिएंट पर 11,600 रुपये तक की बैंक छूट मिल सकती है।
Flipkart पर Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर छूट मिल रही है।
Vivo V80 Price in India: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Vivo V80 पर मिल रहा दिवाली ऑफर आपके काम आ सकता है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। लेकिन Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फोन काफी कम कीमत में मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसके टॉप वेरिएंट पर 11,600 रुपये तक की बैंक छूट मिल सकती है। वहीं बेस मॉडल को ऑफर के बाद 53,864 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Vivo V80 भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 62,999 रुपये है। वहीं Flipkart पर Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,135 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 53,864 रुपये रह जाती है।
वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है। इस पर 10,150 रुपये का बैंक कैशबैक मिलने के बाद इसे 59,849 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है। इस पर 11,600 रुपये की छूट के बाद प्रभावी कीमत 68,399 रुपये हो जाती है। वहीं ध्यान दें कि ये कीमतें बैंक ऑफर के बाद की हैं। खरीदारी से पहले Flipkart पर अपने कार्ड की पात्रता और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लेना चाहिए।
फीचर्स की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है। इसमें कंपनी ने चार साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन की एक और बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसे IP69 रेटिंग भी मिली है जो पानी और धूल से सुरक्षा के लिए दी जाती है।