नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर कई शानदार फोन लॉन्च करते रहता है। भारत में इस कंपनी की काफी लोकप्रियता है। विवो के भारत में कई करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में अब विवो एक बार फिर भारत के टेक मार्केट में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo T3 Pro 5G हैं।
Vivo T3 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन Vivo T2 Pro 5G का अपडेट वर्जन माना जा सकता है। इस फोन की डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी साझा की गई है। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...
Vivo T3 Pro 5G कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर यूनिट के साथ लॉन्च हो सकता है।
Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इसमें 5,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 W फ्लैशचार्ज वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। जबकि इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड UI पर चल सकता है।
Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ पेश होगा। जिसमें यूजर्स को वीडियो देखने में काफी मजा आने वाला है।
Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय टेक बाजारों नें पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसे iQOO Z9s Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर भारत में पेश किया जा सकता है। बता दें कि iQOO Z9s Pro को इस सप्ताह ही देश में लॉन्च किया जाएगा।