ChatGPT (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई

ChatGPT Use: डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं और मिडिल क्लास यूजर्स सबसे ज्यादा निशाने पर रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या ईमेल आता है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Scam Detection: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं और मिडिल क्लास यूजर्स सबसे ज्यादा निशाने पर रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या ईमेल आता है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। OpenAI का ChatGPT सिर्फ सवाल-जवाब का टूल नहीं, बल्कि स्कैम पहचानने में भी आपकी मदद कर सकता है। यह एआई चैटबॉट आपको बता सकता है कि कौन-सा मैसेज असली है और कौन-सा आपको ठगने की कोशिश कर रहा है।

कैसे काम करता है ChatGPT का स्कैम अलर्ट?

ChatGPT स्कैम पहचानने के लिए फ्रॉड पैटर्न का विश्लेषण करता है। जब आप कोई मैसेज या ईमेल इसमें डालते हैं, तो यह उन ट्रिक्स को पहचानता है जो स्कैमर्स आमतौर पर इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर फिशिंग मैसेज में "तुरंत कार्रवाई करें", "अकाउंट बंद हो जाएगा" जैसे डर पैदा करने वाले शब्द होते हैं। इसके अलावा, ये मैसेज यूजर्स से पासवर्ड, OTP या बैंक डिटेल्स मांगते हैं। ChatGPT मैसेज की भाषा, उसकी संरचना, व्याकरण की गलतियां और भेजने वाले की जानकारी देखकर यह अंदाजा लगाता है कि मैसेज में गड़बड़ी है या नहीं।

स्कैम से बचने के लिए ChatGPT का सही इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या ईमेल मिले, तो सबसे पहले उसे कॉपी कर लें। ध्यान रखें कि उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इसके बाद ChatGPT खोलें और कॉपी किया गया टेक्स्ट उसमें पेस्ट करें। फिर आप सवाल पूछ सकते हैं, "ऊपर दिए गए मैसेज को एनालाइज करें और बताएं कि क्या यह फिशिंग स्कैम है?" आप चाहें तो अलग-अलग तरीके से भी प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं। ChatGPT आपके टेक्स्ट को पढ़कर आपको बताएगा कि यह मैसेज सुरक्षित है या इसमें धोखाधड़ी की संभावना है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

ChatGPT एक टेक्स्ट एनालिसिस टूल की तरह काम करता है, यह किसी लाइव साइबर सिक्योरिटी डेटाबेस से जुड़ा नहीं है। इसलिए हर बार यह 100% सटीक जानकारी दे, यह जरूरी नहीं है। साथ ही, जब भी आप कोई मैसेज या ईमेल इसमें पेस्ट करें, तो अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स हटा दें।

क्यों जरूरी है यह तरीका?

आज के समय में एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है। ऐसे में ChatGPT जैसे टूल का सही इस्तेमाल आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है। अगर आप थोड़ी सावधानी और स्मार्ट तरीके अपनाते हैं, तो ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग