UPI Number Hide (Source. Paytm) 
टेक्नॉलजी

UPI पेमेंट करते समय आपका नंबर हो सकता है लीक, तुरंत बदलें ये सेटिंग, वरना खाते से उड़ जाएंगे पैसे

UPI Number Hide: UPI अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब लोग चाय की दुकान से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह ऑनलाइन पेमेंट को ही इस्तेमाल करते है। लेकिन नंबर लिक के खतरे को कम करना भी जरूरी है।

सिमरन सिंह

UPI Number Hide Online Payment Safety: UPI अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब लोग चाय की दुकान से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह ऑनलाइन पेमेंट को ही इस्तेमाल करते है। लेकिन यह सुविधा अपने साथ बड़ा खतरा भी लाई है। जिस लोग नजरअंदाज कर देते है। बता दें कि जब भी आप UPI से किसी दुकानदार या व्यक्ति को पेमेंट करते हैं तो कई बार आपका पर्सनल मोबाइल नंबर भी सामने वाले के पास चला जाता है। जिसका इस्तेमाल करके बाद में स्पैम कॉल, फ्रॉड और साइबर स्कैम होते है। वहीं इसका खतरा खासकर महिलाओं में प्राइवेसी को लेकर ज्यादा होता है।

अब नंबर छिपाकर भी कर सकेंगे पेमेंट

जानने वाली अच्छी बात यह है कि National Payments Corporation of India (NPCI) और कई बड़े पेमेंट ऐप्स अब ऐसी सुविधा दे रहे हैं। जिससे आप बिना मोबाइल नंबर के भी UPI पेमेंट का इस्तेमाल कर सकते है और इस तकनीक की मदद से ही आपका ट्रांजैक्शन भी पूरा होता है और सामने वाले को आपका असली नंबर भी नहीं दिखता। वहीं इस तकनीक से आपकी प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित होती है।

कस्टम UPI ID बनाना है सबसे आसान तरीका

अगर आप भी मोबाइल नंबर छिपाने का सबसे आसान तरीका जानना चाहते है तो एक कस्टम या प्राइवेट UPI ID आपको बनानी होगी। इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखते हुए अपने पेमें करने वाले ऐप के हिसाब से सेटिंग करें।

Paytm

Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • प्रोफाइल आइकन में जाकर UPI & Payment Settings चुनें।
  • Manage UPI ID पर क्लिक करके अपनी पसंद की नई ID बना सकते हैं।

Google Pay

Google Pay यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करे:

  • प्रोफाइल फोटो में जाकर Bank Account पर जाएं
  • Manage UPI Numbers में मोबाइल नंबर अनलिंक कर सकते हैं।
  • इसके बाद रैंडम या नेम-बेस्ड UPI ID सेट की जा सकती है।

BHIM ऐप में भी मिलती है खास सुविधा

BHIM ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी कई फायदे मिलते है। जिसमें आपको नई UPI ID या एलियास नंबर बनाने के लिए प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Create New UPI Number का विकल्प चुनना होगा।

प्राइमरी UPI ID बदलना बेहद जरूरी

इस तरह के खतरे को कम करने के लिए सिर्फ नई ID बनाना ही काफी नहीं होता। एक्सपर्ट्स इसको लेकर सलाह देते हैं कि नई कस्टम ID से अपनी प्राइमरी UPI ID भी जरूर बनानी चाहिए। जिसको पूरा करने के बाद आपके सभी ट्रांजैक्शन उसी ID से होंगे और आपका असली मोबाइल नंबर पूरी तरह छिपा रहेगा और इस कारण से बढ़ते साइबर फ्रॉड के दौर में इस तरीके को सुरक्षित और खतरे से बचाने वाला बताया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान