YouTube पर पैसे कैसे कमाए। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

बिना पैसे खर्च किए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स

यूट्यूब पर वीडियो बना रहे हैं लेकिन सब्सक्राइबर नहीं बढ़ रहे, तो चिंता न करें। सही रणनीति और थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग बिना एक भी रुपये खर्च किए अपने चैनल की ग्रोथ में ज़बरदस्त बढ़ोतरी मिल सकती है।

सिमरन सिंह

अगर आप यूट्यूब पर मेहनत से वीडियो बना रहे हैं लेकिन सब्सक्राइबर नहीं बढ़ रहे, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सही रणनीति और थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप बिना एक भी रुपये खर्च किए अपने चैनल की ग्रोथ में ज़बरदस्त बढ़ोतरी कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 आसान लेकिन प्रभावी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप यूट्यूब पर तेजी से सब्सक्राइबर बढ़ा सकते हैं।

1. वही टॉपिक चुनें जिसे लोग सर्च कर रहे हैं

अगर आप ऐसे विषय पर वीडियो बना रहे हैं जिसे कोई सर्च ही नहीं कर रहा, तो व्यूज नहीं आएंगे। हमेशा ट्रेंडिंग और हाई-सर्च वॉल्यूम टॉपिक ही चुनें। इसके लिए Google Trends और YouTube Search Suggestion जैसे टूल्स का सहारा लें। इससे आपको अंदाज़ा होगा कि आपकी ऑडियंस किस विषय में रुचि रखती है।

2. थंबनेल और टाइटल को बनाएं अट्रैक्टिव

आपका थंबनेल और टाइटल ही पहला इम्प्रेशन होते हैं। थंबनेल में एक्सप्रेसिव फेस और बोल्ड टेक्स्ट का इस्तेमाल करें। टाइटल में सवाल, संख्या या चौंकाने वाले शब्दों का प्रयोग करें, जैसे – “सिर्फ 7 दिन में पाएं 1000 सब्सक्राइबर – ट्रिक लीक!”

3. वीडियो की शुरुआत में ही करें वादा

वीडियो के पहले 10 सेकंड बेहद अहम होते हैं। तभी व्यूअर्स तय करते हैं कि वीडियो देखनी है या नहीं। शुरुआत में ही बता दें कि वीडियो में उन्हें क्या सीखने मिलेगा। एक अच्छा “Hook” इस्तेमाल करें जैसे – “आपको ये वीडियो आखिर तक देखनी ही चाहिए क्योंकि इसमें है एक सीक्रेट ट्रिक…”

4. सब्सक्राइब के लिए दें फ्रेंडली कॉल टू एक्शन

वीडियो के बीच या अंत में फ्रेंडली अंदाज़ में सब्सक्राइब करने को कहें। जबरदस्ती की भाषा न अपनाएं। कहें – “अगर ये वीडियो पसंद आए तो चैनल सब्सक्राइब करना मत भूलना, आपके एक क्लिक से हमें बहुत सपोर्ट मिलेगा।”

5. नियमित वीडियो अपलोड करें

Consistency यूट्यूब की सफलता की कुंजी है। हफ्ते में कम से कम दो वीडियो ज़रूर अपलोड करें और एक फिक्स समय तय करें, जैसे हर मंगलवार और शुक्रवार शाम 6 बजे। इससे ऑडियंस को आदत हो जाएगी कि आपकी नई वीडियो कब आने वाली है।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन