गूगल का डूडल आज का (सौ.सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

आज गूगल के डूडल ने फेमस स्नैक्स पॉपकॉर्न के प्रति दिखाया प्यार, दिया इंटरैक्टिव गेम का चैलेंज

आज आपने 25 सितंबर का गूगल का डूडल देखा है आखिर क्या है इसमें। आज आपको गूगल के डूडल पर एक गेम नजर आ रहा होगा जिसमें छोटे-छोटे पॉपकार्न उछलते नजर आ रहे है। दरअसल दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में पॉपकॉर्न को शामिल किया गया है।

दीपिका पाल

गूगल, सबसे बड़ा सर्च इंजन हैं जो हर किसी वर्षगांठ या खास दिन को अलग तरीके से पेश करता है। वह अपने डूडल में दरअसल किसी खास दिन और व्यक्ति विशेष को स्थान देकर दिन को सेलिब्रेट करता है। आज आपने 25 सितंबर का गूगल का डूडल देखा है आखिर क्या है इसमें। आज आपको गूगल के डूडल पर एक गेम नजर आ रहा होगा जिसमें छोटे-छोटे पॉपकार्न उछलते नजर आ रहे है। दरअसल दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में पॉपकॉर्न को शामिल किया गया है। जिसे हर को किसी ना किसी बहाने से मूवी देखते समय या कभी खाना पसंद करते है।

पॉपकॉर्न वाले गेम में क्या है मजेदार

यहां पर पॉपकॉर्न वाले गेम के साथ मजेदार सा हर कुछ नजर आता है। गूगल ने आज अपने डूडल के जरिए न सिर्फ पॉपकॉर्न के प्रति हमारे प्यार को गेम के जरिए व्यक्त किया है बल्कि एक इंटरैक्टिव गेम भी यूजर्स के खेलने के लिए रखा है। जिसे आप अकेले पॉपकॉर्न खाते हुए या फिर दोस्तों के साथ खेलकर इंजॉय़ कर सकते है। इस गेम में दरअसल आपको पॉपकॉर्न के दानों को फटने से बचाना होता है. यह गेम न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह हमें पॉपकॉर्न के प्रति हमारे प्यार को भी याद दिलाता है। बता दें कि, आज 25 सितंबर के दिन ही 2020 में, थाईलैंड ने सबसे बड़ा पॉपकॉर्न मशीन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था इसलिए इस दिन को मनाते है।

जाने कब से फेमस हुआ पॉपकॉर्न

यहां पर दरअसल पॉपकॉर्न का इतिहास काफी पुराना बताया गया है यानि इसका उपयोग सबसे पहले अमेरिका के मूल निवासियों द्वारा किया गया था. पॉपकॉर्न यानी मक्के के दाने जब गर्म होते हैं, तो वे फट जाते हैं और एक स्वादिष्ट स्नैक में बदल जाते हैं। इसे घर पर भी बनाना आसान हो गया है।

यह वह स्वादिष्ट स्नैक्स है जिसे खाने से सेहत को फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है तो वहीं पर कैलोरीज़ की मात्रा काफी कम होती है. इसके अलावा, पॉपकॉर्न को विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स में तैयार किया जा सकता है, जिससे यह हर किसी के लिए एक पसंदीदा स्नैक बन जाता है।

जाने क्या होता है गूगल डूडल का महत्व

आपको बताते चलें कि, गूगल का डूडल कोई सिस्टम नहीं है बल्कि यह एक विशेष प्रकार का जिसे किसी विशेष अवसर, व्यक्ति, या घटना के सम्मान में बदला जाता है. आज का डूडल पॉपकॉर्न के प्रति हमारे प्यार और उसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब